• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 25 अगस्त सोमवार का दिन इन 6 राशियों के लिए है बेहद लाभदायक होगा व्यपार में बड़ा मुनाफा, जाने यहां मेंष से मीन का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 अगस्त सोमवार का दिन इन 6 राशियों के लिए है बेहद लाभदायक होगा व्यपार में बड़ा मुनाफा, जाने यहां मेंष से मीन का आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: आज 25 अगस्त 2025 सोमवार का दिन है और यहां आपको  12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का आज का राशिफल (Today Horoscope) दिया गया है, जिसे पढ़कर आप आज आपके साथ होने वाली अच्छी और बुरी संभावना के बारे में पता लगा सकते है और जान सकते हैं आज आपकी राशि में क्या लिखा है और आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है


By: chhaya sharma | Published: August 25, 2025 12:01:33 AM IST

Aaj ka Rashifal 25 August 2025 - Photo Gallery
1/14

आज का राशिफल 25 अगस्त 2025 (Aaj ka Rashifal 25 August 2025)

आज 25 अगस्त 2025 सोमवार का दिन है और आज का दिन कई राशियों के लिए बहुत अच्छा और कई राशि वालों के लिए संकट से भरा हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी राशि में क्या लिखा है, तो आप यहां दिए गए 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के आज के राशिफल (Today Horoscope) को पढ़ सकते हैं, जिसमें आपको बताया गया है की आज के दिन आपके साथ क्या क्या होने की संभावना है और इस दैनिक राशिफल को पढ़कर जान सकते है कि नौकरी करने वाले और व्यपार करने वाले लोगों को कोई बढ़ा धन लाभ होने वाला है या नहीं?

Today Aries Horoscope - Photo Gallery
2/14

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। साथ ही शाम को आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी नये आय के स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आप बिजनेस के लिए नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार वालों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।

Today Taurus Horoscope - Photo Gallery
3/14

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई अन्य शुभ समाचार भी मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।

Today Gemini Horoscope - Photo Gallery
4/14

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। साथ ही कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध भी मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं । कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

Today Cancer Horoscope - Photo Gallery
5/14

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

Today Leo Horoscope - Photo Gallery
6/14

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है।

Today Virgo Horoscope - Photo Gallery
7/14

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगें । जिससे आपका मन खुश रहेगा, और रिश्तों में मदुरता आयेंगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी।

Today Libra Horoscope - Photo Gallery
8/14

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको थोडी ज्यादा मेहनत करनी होगी। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए घर के बाहर किसी पार्क में घूमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम के लिए प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। साथ ही वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

Today Scorpio Horoscope - Photo Gallery
9/14

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत भी हो सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में थोडी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Today Sagittarius Horoscope - Photo Gallery
10/14

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि - वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

Today Capricorn Horoscope - Photo Gallery
11/14

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप उसे पूरा करने में सफल भी होंगे। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

Today Aquarius Horoscope - Photo Gallery
12/14

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आप किसी नये काम के बारे में सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके कामकाज की गति बनी रहेगी।

Today Pisces Horoscope - Photo Gallery
13/14

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप आज किसी जरूरतमंद के काम आयेंगें। आपकी कोई पूरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है । रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज अधिकारियों से मिला कॉम्पलमेंट आपके उत्साह को बढ़ा सकता है। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपके काम की लिस्ट थोड़ी कम होगी।

disclaimer - Photo Gallery
14/14

Disclaimer

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।