• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 21 March 2026: किन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, किनका होगा पत्नी से झगड़ा; किन्हें मिलेगा जॉब में प्रमोशन

Kal ka Rashifal 21 March 2026: किन राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, किनका होगा पत्नी से झगड़ा; किन्हें मिलेगा जॉब में प्रमोशन

Kal Rashifal 21 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार,  शनिवार (21 मार्च, 2026) चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. यह मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है. दिन की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से होगी. तृतीया तिथि शनिवार को रात 11:56 मिनट तक रहेगी. इसके तत्काल बाद ही यानी अगले दिन (22 मार्च 2026) की सुबह तक चतुर्थी तिथि रहेगी. शनिवार को मत्स्य जयंती, गणगौर और वासुदेव चतुर्थी भी है. शनिवार को सुबह 12 बजकर 37 मिनट तक अश्विनी है, जबकि जिसके बाद दिन के अंत तक भरणी है. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (21 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Published: March 20, 2026 3:45:04 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

शनिवार को मीन राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत सोच-विचार कर करें. स्टार्टअप शुरू करने से पहले किसी करीब की सलाह और विशेषज्ञ से इसका नफा-नुकसान जान लें. कुल मिलाकर शनिवार का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा. किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा. कुछ जातकों को व्यवसाय में हानि हो सकती है. शनिवार को आपके किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है, जिसके चलते आप परेशान नजर आएंगे. परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यापार और कारोबार में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको जबरदस्त फायदा होना. नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए शनिार को अच्छा रहेगा. हो सकता है इसका फायदा आपको लंबे समय में मिले. आप वाणी से शुद्ध और समझदार-ईमानदार है. अपनी वाणी के प्रभाव से शनिवार को आप अपने बिगड़े हुए काम को भी बनाने में सफलता हासिल करेंगे. शनिवार को स्वास्थ्य का ख्याल रखें, मौसम का बदलाव आप पर हावी हो सकता है. परिवार के मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें, क्योंकि नौकरी वर्ग वालों को लाभ होगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

शनिवार के दिन आपका कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यह फैसला आपको अचानक ही लेना पड़ेगा. अच्छे कार्यों के लिए शनिवार का दिन अच्छा है. इस दिन नए कार्य की शुरुआत होगी. पुराना रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

शनिवार को कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी कामों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय़ ले सकते हैं, जिससे आपको कुछ महीनों बाद लाभ होगा. फिलहाल कम लाभ होगा. परिवार में चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे. किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देने से बचें. याद रखें दी गई रकम वापस मिलने की उम्मीद नहीं के बराबर है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

नौकरी वर्ग वालों का प्रमोशन हो सकता है. शनिवार को किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है. शनिवार का दिन आपकी राशि के लिए अच्छा कहा जा सकता है. शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. आपके व्यवहार से आपके शत्रु भी आपके बस में हो सकते हैं. किसी चीज की खरीदारी से बचें.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

शनिवार का दिन जमीन, घर, गाड़ी आदि खरीदने के योग नहीं है. शनिवार का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा, जिसका काम को लेकर बहुत दिनों से तनाव में थे, वो पूरा होगा. इससे मन प्रसन्न रहेगा. घर में कोई नया मेहमान आ सकता है. इसके साथ ही वाणी के प्रभाव से आप अपने रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

न्यायालय पक्ष में शनिवार को आपको पराजय मिल सकती है. शनिवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें. शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे. शनिवार को किसी मुद्दे पर पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. इसके साथ ही परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आएंगे. अच्छा होगा व्यापार में कोई बड़ा जोखिम शनिवार को ना उठाएं.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

परिवार में मानसिक क्लेश देखने को मिलेगा. शनिवार का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. वीकेंड पर यानी शनिवार को लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं. नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें वरना आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातकों को व्यवसाय में नई डील से फायदा हो सकता है. नवरात्र के दौरान जमीन, घर, गाड़ी खरीदने का योग है, लेकिन शनिवार को खरीदारी से परहेज करें. घर पर मांगलिक कामों के योग बनेंगे. नवरात्र के दौरान रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

शनिवार  का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.  नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा. इसके साथ ही व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे. शनिवार को सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी. आपके मन की कोई मुराद पूरी हो सकती है. पत्नी के साथ शनिवार को आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. व्यापार में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी. किसी को उधार देने से बचें. परिवार में पुरानी किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.  इसके साथ ही लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं. संपत्ति संबंधी विवाद आपसी बातचीत और करीब-करीब रिश्तेदारों की मदद से हल हो जाएगा.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

शनिवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए घातक हो सकता है. संभव हो तो विवादों से दूर रहें. यह आपके कारोबार-व्यापार के लिए अच्छा है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के लोग आपका विरोध कर सकते हैं. ऐसे में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. यह ध्यान रखें कि इस दौरान वाणी पर संयम रखना काम बना सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.