• Home>
  • Gallery»
  • Kal ka Rashifal 20 March 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे, पूरे होंगे सभी काम; किन्हें होगा व्यापार में नुकसान

Kal ka Rashifal 20 March 2026: इन राशियों के लिए खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे, पूरे होंगे सभी काम; किन्हें होगा व्यापार में नुकसान

Kal ka Rashifal 20 March 2026 | Rashifal Today | Horoscope Today | Today Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (20 मार्च 2026) को चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पड़ेगी. शुक्रवार को पंचक है और भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनाई जाएगा.  द्वितीया तिथि 20 मार्च को देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक है. 20 मार्च को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रात 10 बजकर 15 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा. ज्योतिषचार्यों के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा.मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

 


By: JP Yadav | Published: March 19, 2026 3:38:42 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

मेष राशि के जातक किसी यात्रा का विचार बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना ज्यादा उचित रहेगा. आप आयात-निर्यात से जुड़े हैं तो कारोबार में काम का बोझ ज्यादा रहेगा. शुक्रवार को नौकरीपेशा जातक अपनी सूझबूझ के दम पर आसानी से काम पूरे कर लेंगे. शुक्रवार को आपको पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के आसार हैं. कोई पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं. सरकारी योजनाओं में लाभ मिल सकता है. शुक्रवार को आप मधुर वाणी और व्यवहार की बदौलत सम्मान हासिल करेंगे. शुक्रवार को अपनी बात करने की शैली से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. आपके मित्र बढ़ेंगे, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में फायदा हो सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

शुक्रवार को आप समय का प्रबंधन करते हुए काम को निपटाएं वरना आपका कार्य अधूरा रह सकता है. इस वजह से आपका मन निराश हो सकता है. बिना संकोच करते हुए सहकर्मी से मदद मांग सकते हैं. सीमित स्तर पर कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ हो सकता है. आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. वृषभ राशि के जातकों पर जॉब के दौरान काम की जिम्मेदारी अधिक होगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

मिथुन राशि के जातक शुक्रवार को तनाव से दूर रहेंगे. परिवार में अच्छा माहौल रहेगा. व्यापार-कारोबार में आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. दोनों में किसी एक की तबीयत शुक्रवार को खराब हो सकती है. शुक्रवार को आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. दिखावे के चक्कर में और मनोरंजन में आपका अधिक खर्च हो सकता है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

शुक्रवार को आप परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं. जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. कारोबार में शुक्रवार को आपको नए मौके मिलेंगे, जिनकी मदद से आप बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं. वहीं परिवार में भाई-बहनों के साथ मधुर व्यवहार रखें. बातचीत के दौरान संयम रखें, वरना मनमुटाव हो सकता है. छात्रों को परिणाम से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है. अगर आप कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो आप बैंक से ही कर्ज लें. हालांकि नए निवेश से पहले अच्छे से रणनीति बना लें वरना सफलता मिलना बहुत हद तक संभव नहीं है. निजी क्षेत्र में काम करने वालों को शुक्रवार करियर को नई ऊंचाई देने का अवसर मिल सकता है. आपको नया प्रस्ताव मिल सकता है. पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे. ससुराल से फायदा मिल सकता है.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

शुक्रवार को कन्या राशि के जातकों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कारोबार में शुक्रवार को आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है. आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सूझबूझ के दम पर अपने व्यवसाय को फायदा पहुंचा सकते हैं. शुक्रवार को महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें. पिता की सेहत का ध्यान रखें. संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों को संतान की तरफ से भी आपको चिंता मिल सकती है. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार शुक्रवार को आपको व्यथित कर सकता है. हालांकि तनाव लेने से बचें, पारिवारिक मुद्दों पर बड़े-बुजुर्गों से बातचीत कर सकते हैं. आपको हर काम में लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है इसलिए चुप रहना ज्यादा बेहतर है. बातचीत के दौरान संयम बरतना बेहद जरूरी है. वृश्चिक राशि के जातक शुक्रवार को कारोबार में काफी व्यस्त रह सकते हैं. आप किसी प्रोजेक्ट में अपना समय और ऊर्जा लगाएंगे. इस वजह से आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. इससे परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं. अगर आपने परिवार के सदस्यों सो कोई वादा किया है तो उसे पूरा करें.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातकों को शुक्रवार को परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आप इनका सामना करते हुए कोई न कोई समाधान निकाल लेंगे. शुक्रवार को आप बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें. वहीं  सेहत का ध्यान रखना होगा. फास्ट फूड और अधिक तला-भुना खाना खाने से बचें. कारोबार में आपको घाटा होने की प्रबल संभावना है. ऐसे में सतर्क होकर ही निवेश करें. निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. किसी मुद्दे को लेकर लाइफ पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम बरतें. परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शुक्रवार को आप पढ़ाई में आ रहीं दिक्कतों का किसी न किसी की मदद से समाधान निकालने में सफल रहेंगे. राजनीति के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना ज्यादा ठीक रहेगा.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. शुक्रवार को शाम के दौरान लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे. ईद की छुट्टियों की वजह से किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं. आपको माता-पिता के आशीर्वाद से नई संपत्ति या वाहन मिल सकता है. व्यापार और कारोबार के लिहाज से दिन ठीक बीतेगा. बहुत ज्यादा मुनाफा नहीं होगा. शुक्रवार को आपके व्यापार में चीजें इस तरह मोड़ लेंगी कि वो आपको आने वाले समय में फायदा दिला सकती हैं.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए शुक्रवार को अच्छे मौके आ सकते हैं. राजनीतिक से जुड़े दिग्गज लोगों से मुलाकात संभव है. इस दौरान मीन राशि के जातकों को अपना लाभ लेना है. परिवार में संयमित व्यवहार करना होगा, क्योंकि अनबन से दिक्कत हो सकती है. शुक्रवार को  किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने के दौरान उग्र ना हों, परिवार के लोगों से मनमुटाव हो सकता है. अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करनी की योजना बना रहे हैं तो लाइफ पार्टनर से भी राय मशविरा करें. शुक्रवार को इस राशि के जातक परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.