Kal ka Rashifal 16 March 2026: किसे व्यापार में होगा लाभ, किसे मिलेगी विवादित संपत्ति; किससे रहें बचकर; जानें सभी 12 राशियों का हाल
Kal ka Rashifal 16 March 2026 | Rashifal Tomorrow | Horoscope Tomorrow | Tomorrow Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार (16 मार्च, 2026) को द्वादशी तिथि पड़ रही है. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन सोमवार (16 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक राशिफल
सोमवार के दिन परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है. आपके लिए नई खुशखबरी लेकर आएगा. परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी लंबी यात्रा पर जाने का परिवार के साथ प्लान बन सकता है.
वृषभ दैनिक राशिफल
भूमि संबंधी कार्यों से सोमवार को लाभ के योग बनेंगे. आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा. मौसम बदल रहा है. ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सोमवार का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी वर्ग वालों को प्रमोशन मिल सकता है.
मिथुन दैनिक राशिफल
सोमवार को किसी से पर्सनल बातें शेयर न करें वरना आपको नुकसान हो सकता है. सोमवार को अपने पुराने किसी मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे. किसी को धन देना आपके लिए अच्छा नहीं है. सोमवार का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आप और आपका परिवार परेशान नजर आएगा.
कर्क दैनिक राशिफल
सोमवार को आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा. भूमि संबंधी विवादों से दूर रहें. सोमवार का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी.
सिंह लव राशिफल
सोमवार को आप किसी नई विवाद में उलझ सकते हैं, जिस कारण मानसिक तौर से आप परेशान रहेंगे. किसी नए काम के लिए सोमवार को आपको दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है. आर्थिक तौर से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. माता-पिता आदि का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
कन्या दैनिक राशिफल
सोमवार का दिन आपके लिए कोई सुख लेकर आएगा. सोमवार का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी, काम के क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे, कहीं से बड़ी आर्थिक मदद आपको प्राप्त होगा. अच्छी बात यह है कि सोमवार को कर्ज से मुक्ति मिलेगी. कारोबारी और व्यापारी हैं तो आप किसी बड़े काम में पार्टनरशिप बन सकते हैं.
तुला लव राशिफल
घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. पैरेंट्स किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. सोमवार का दिन आपके लिए मांगलिक रहेगा. सोमवार के दिन व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन का योग बन रहा है. सोमवार का दिन आपका अच्छा है और लाभ के योग निर्मित होंगे. सोमवार को कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. भूमि संबंधी निवेश कर सकते हैं. सोमवार को वाहन का सुख प्राप्त होगा.
वृश्चिक दैनिक राशिफल
सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी. सोमवार को किसी नए काम की शुरुआत सोच विचार कर करें, क्योंकि विरोधी आपके काम को बिगाड़ सकते हैं. सोमवार के दिन आप किसी खास व्यक्ति से सहयोग मांग सकते हैं, जिससे आपका रुका हुआ काम पूरा होगा. सोमवार को वाणी पर काबू रखें. विवाद से दूर रहें.
धनु दैनिक राशिफल
सोमवार को किसी नए काम का डिसीजन न लें, वरना आपका काम बिगड़ सकता है. सोमवार को पारिवारिक तौर से कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी. सोमवार के दिन मन अशांत रहेगा. ध्यान रखें कि पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर काबू रखें. यात्रा आदि पर वाहन आदि को संभाल कर चलाएं.
मकर लव राशिफल
सोमवार को अपने लाइफ पार्टनर से कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है. सोमवार का दिन आपका अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी. परिवार में कुछ आपसी मतभेद देखने को मिलेंगे. सोमवार को पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है. पुराने किसी व्यक्ति को दिए गए धन के कारण आपसी मतभेद बढ़ेंगे. भूमि संबंधी विवादों से दूर रहें.
कुंभ दैनिक राशिफल
आपकी ख्याति बढ़ेगी. सोमवार को सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कोई विशेष पद प्राप्त होगा आय के नए स्रोत बनेंगे. सोमवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा. बहुत दिन से चल रही भाग दौड़ में राहत मिलेगी. दफ्तर में सफलता प्राप्त होगी. आर्थिक तौर से दिन अच्छा रहेगा. कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा. प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा.
मीन दैनिक राशिफल
सोमवार को सरकारी काम करवाना जरूरी है, लेकिन प्रशासनिक तौर से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें. वैसे तो सोमवार का दिन आपका अच्छा रहेगा, लेकिन सेहत संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी. सोमवार को कुछ आर्थिक मुस्कान संभव है. प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें वाणी पर संयम रखें
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.