• Home>
  • Gallery»
  • Aaj ka Rashifal 11 March 2026: व्यापार में होगा लाभ, संपत्ति विवाद भी होगा खत्म; किससे रहें बचकर; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 11 March 2026: व्यापार में होगा लाभ, संपत्ति विवाद भी होगा खत्म; किससे रहें बचकर; जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 11 March 2026 | Rashifal Today | Horoscope Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (11 मार्च, 2026) को बुधवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ रही है. शीतला अष्टमी का व्रत होली के 8 दिनों बाद अष्टमी तिथि को रखा जाता है इस दिन बसोड़ा पूजा होती है.शीतला अष्टमी पर शीतला माता की पूजा होती है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन बुधवार (11 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 11, 2026 4:30:00 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

बुधवार को परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है. किसी बड़े बिजनेस में आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे लाभ होगा. पत्नी से संबंध मधुर होंगे. आपका दिन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य में भी लाभ होगा.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

परिवार बहुत दिनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे. बुधवार को आपको काम में सफलता मिलेगी. कुल मिलाकर बुधवार का दिन मनमुताबिक रहने वाला है. आपका मन प्रसन्न रहेगा और सोचे हुए काम पूरे होंगे. कारोबार और व्यापार में निवेश के लिए  किसी सहयोगी से बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

दफ्तर में लोगों की कुछ बातों को इग्नोर करें वरना किसी से विवाद हो सकता है. बुधवार का दिन भी परेशानियों से भरा हो सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें. व्यापार और कारोबार में पार्टनर्स से बातचीत के दौरान  वाणी पर संयम रखना आपके लिए बहुत जरूरी है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

बुधवार को किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा. ध्यान रखें कि बुधवार को आपके विचारों में नेगेटिव थॉट ज्यादा आएंगे. बुधवार को व्यापार में भी आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा. यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

बुधवार का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें. व्यापार में सोच विचार कर निवेश करें. व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. बुधवार को आप अपने पत्नी बच्चों के साथ घूमने-फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

बुधवार को आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. बावजूद इसके आपका दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. अच्छी बात यह है कि अटका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे बिगड़ा हुआ काम बन सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

बुधवार का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. स्वास्थ्य में बुधवार को आपको लाभ होगा. कार्य की अत्यधिकता के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे. बुधवार को आपको उदासी महसूस होगी. परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को सावधानी से करें, क्योंकि किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा. बुधवार को व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आएगी. पुराने लिए लोन के कारण बुधवार को आप आर्थिक तौर से परेशानी महसूस करेंगे. व्यर्थ के विवाद से बचें. सार्वजनिक जीवन में बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. बुधवार को किसी नई पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं. प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे.परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है.बुधवार का दिन आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

बुधवार को दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी. निवेश संभलकर करें तो नुकसान नहीं होगा.  बुधवार को आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी देखने को मिलेगी.  पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे, जिससे परिवार में आपसी कलह बढ़ जाएगी.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के व्यवहार से शत्रु भी आपके मुरीद हो जाएंगे. कोई पुराना रुका हुआ काम बुधवार को पूरा हो सकता है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. आपके आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे. प्रशासनिक क्षेत्र में चल रहे काम में सफलता मिलेगी.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

बुधवार को आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. बुधवार का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा. कोई विशेष ऑफर मिलने से काम में लाभ के योग बनेंगे. बुधवार को आपका मन प्रसन्न रहेगा. ध्यान रखने की बात यह है कि  स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे आप खुश होंगे.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.