• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Rashifal 08 Februray: यहां पढ़ें रविवार का मेष से मीन तक दैनिक राशिफल, किसे व्यापार में होगा लाभ; किसे मिलेगी नौकरी की तरक्की

Kal Ka Rashifal 08 Februray: यहां पढ़ें रविवार का मेष से मीन तक दैनिक राशिफल, किसे व्यापार में होगा लाभ; किसे मिलेगी नौकरी की तरक्की

Horoscope Today | Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Sunday 08 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (08 फरवरी, 2026) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ रही है. इस तिथि पर भानु सप्तमी भी है. फाल्गुन माह के इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और गांदा योग का संयोग बन रहा है. राहुकाल शाम 16:39 से 18:01 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान शुभ कार्य ना करें. दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 12:13 से 12:56 मिनट तक रहेगा.    (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन रविवार (08 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.  


By: JP Yadav | Published: February 7, 2026 6:39:51 PM IST

Aries - Photo Gallery
1/13

मेष राशि

लवमेट के लिए रविवार का दिन शानदार रहने वाला है. रविवार होने की वजह से कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफपार्टनर  खुश होने की वजह बनेगा. आपका पूरा दिन छुट्टी का दिन होने की वजह से परिवार वालों के साथ बीतेगा. समाजसेवा के क्षेत्र में हैं तो आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा. रविवार को गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए.

Taurus - Photo Gallery
2/13

वृषभ राशि

ऑनलाइन व्यापार/कारोबार करते हैं तो वृषभ राशि के जातकों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने का योग है. रविवार को दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा, क्योंकि पूरा दिन घर में प्यार के साथ गुजारेंगे. रविवार होने के बावजूद ऑफिस जाना पड़ सकता है, क्योंकि अतिरिक्त काम पूरा करना है. परिवार में हो या फिर अन्य किसी जगह, किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचें. परिवार में पूजा का आयोजन कर सकते हैं.

Gemini - Photo Gallery
3/13

मिथुन राशि

ड्राईफ्रूट, कपड़ा और खिलौने का व्यापार करते हैं तो रविवार को उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है. रविवार को जंक-फूड खाने से बचें. कॉलेज छात्र पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करें तो यह उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा. छोटे बच्चों को पिता से अच्छा उपहार मिलने की संभावना है. पति-पत्नी छुट्टी का दिन होने से बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Cancer - Photo Gallery
4/13

कर्क राशि

घर में नन्हे मेहमान के आने से पूरा परिवार खुश होगा. कारोबारी और व्यापारी हैं तो धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे. दरअसल, व्यावसायिक प्रगति के लिए रविवार का दिन अनुकूल है. कर्क राशि के जातकों की नए कार्यों में रुचि पैदा होगा. इसका फायदा यह होगा कि आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा. छुट्टी का दिन होने से आप बच्चों के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग करेंगे. शाम को किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा. बातचीत में आप पुराने दिनों का याद करके खुश होंगे.

Leo - Photo Gallery
5/13

सिंह राशि

कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है. रविवार को  आपकी कंपनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा. संगीत से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे. घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है. दोस्तों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे. रविवार को जरूरी काम पूरा हो जाने से रिलैक्स फील करेंगे.

Virgo - Photo Gallery
6/13

कन्या राशि

कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है. किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी. रविवार को आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी. व्यापार के सिलसिले में आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है. ऑफिस में आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है. कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी.

Libra - Photo Gallery
7/13

तुला राशि

लाइफ पार्टनर रविवार को आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे. ऐसे में आपका दिन शानदार रहने वाला है.  कारोबार में फायदा होगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा. घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है. शादी का कार्ड भी मिल सकता है. ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे.  माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे.

Scorpio - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक राशि

खेल से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे.  बच्चे भी खेलकूद में व्यस्त रहेंगे.  रविवार का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला साबित होगा. रविवार को आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे.आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे. नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे.

Sagittarius - Photo Gallery
9/13

धनु राशि

लवमेट से रविवार को आपको उपहार मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे. आपके द्वारा किए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा. आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे. आज आप घर के जरूरतों का सामान खरीदेंगे. तलाभुना खाने से बचें.

Capricorn - Photo Gallery
10/13

मकर राशि

पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे. रविवार को छुट्टी का दिन होने से शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी. अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है. ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे. रविवार को आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा.

Aquarius - Photo Gallery
11/13

कुंभ राशि

रविवार को लाइफ पार्टनर आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा. व्यापार के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा. निवेश से पहले परिवार बड़ों की सलाह देना बेहदर रहेगा. घर पर आए कुछ खास मेहमानों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. कुछ समस्या है तो समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे. कुल मिलाकर रविवार को आपका दिन अच्छा रहेगा.

Pisces - Photo Gallery
12/13

मीन राशि

रविवार होने के बावजूद आपको ऑफिस जाना पड़ेगा. ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी. छात्र पूरा दिन पढ़ाई में मन लगाएंगे. पढ़ाई के लिहाज से रविवार का दिन फायदेमंद रहने वाला है. आपके कुछ दोस्त बहुत ही मददगार साबित होंगे. परिवार में चिंता की बात यह है कि रविवार को बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा.नौकरीपेशा हैं तो आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी. दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.