Kal Ka Rashifal: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ तो किसकी होगी जॉब में तरक्की, यहां पढ़ें 7 फरवरी 2026 का मेष से मीन तक दैनिक राशिफल
Horoscope Today | Rashifal Today | Kal Ka Rashifal Saturday 07 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (07 फरवरी, 2026) को दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से होगी. षष्टी तिथि सुबह 02:54 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक सप्तमी तिथि रहने वाली है. नक्षत्र की बात करें चित्रा का समापन सुबह 02:28 मिनट पर होगा. चित्रा के बाद देर रात तक स्वाति नक्षत्र रहने वाला है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन शनिवार (07 फरवरी, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशि
मेश राशि के जातकों का शनिवार का दिन उत्तम रहने वाला है. अति आत्मविश्वास इस राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. पारिवारिक कार्यों में घर आपका योगदान रहेगा, इसके सराहना होगा. रोज़ डे पर किसी खास शख्स के साथ रिश्ते में बंध सकते हैं. यानी आपका शादी का रिश्ता तय हो सकता है. लव पार्टनर के साथ आपका संबंध रोमांटिक होगा. आपके बीच गिफ्ट का आदान प्रदान हो सकता है. जॉब में आपको सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ का हाल आपकी मेहनत में ही छिपा है. स्वास्थ्य में दिक्कत आएगी. तनाव के चलते थकान रह सकती है, संयम रखें.
वृषभ राशि
वीकेंड पर शनिवार को ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है. व्यापार करते हैं तो रुपये-पैसों के मामले में लापरवाही आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. टूर-एंड-ट्रेवल्स के अलावा मीडिया में काम करते हैं तो आपके लिए नया मोड़ आ सकता है. किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर इंवेस्टमेंट करना बेहतर रहता है. धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी, किसी धार्मिक स्थल जाने का प्लान कर सकते हैं. शनिवार को उधार दिया धन वापस मिल सकता है. जॉब करते हैं तो कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा.
मिथुन राशि
छात्रों और परीक्षा की तैयारी युवाओं के लिए अच्छी खबर आएगी. सरकारी कार्यों में बड़े लाभ की संभावना बन रही है. महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है. उनकी जॉब में तरक्की की उम्मीद बन रही है. रोज़ डे पर किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी. सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं तो शनिवा को समाज में आपका नाम ऊंचा होगा.बुजुर्गों के लिए सामान्य दिन रहेगा, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
कर्क राशि
परीक्षार्थियों के लिए शनिवार का दिन अच्छे परिणाम लाने वाला होगा. शनिवार को छात्र-छात्राओं को सफलता मिलने का योग बन रहा है. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रोज़ डे पर यानी शनिवार को लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा. राजनीति से जुड़े हैं तो राजनीतिक रिश्तों का फायदा मिलेगा और सारे काम आसानी से पूरे होंगे. व्यापारियों को दूसरों की देखा-देखी में सामान रखने से बचना चाहिए. अपने विचार, विवेक और क्षमता के अनुसार निवेश करें. शनिवार को मुफ़्त में किसी भी चीज की उम्मीद करना बेकार है. अगर ऐसा है तो लालच में फंसकर आप झटका खा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच खुशियों की बारिश हो सकती है.पैसों से जुड़े मामले खास तरीके से सुलझ सकते हैं. कोई मुकदमा जीतने के करीब पहुंच चुके हैं. आपको इससे फायदा होगा.
सिंह राशि
इस राशि से जुड़े नौकरी करने वाले लोग पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें. जल्द ही आपकी मेहनत का परिणाम आपको मिलने वाला है. पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा. संपत्ति में आपको फायदा मिलेगा. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे. लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा है. रोज़ डे पर कोई गिफ्ट देकर लव पार्टनर/पत्नी को खुश कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए विदेश से आय के अच्छे योग बन रहे हैं.
कन्या राशि
आप चिंतनशील हैं, लेकिन ज्यादा सोचना हानिकारक होता है. अधिक सोचने से बचें, जीवन सहज रहेगा. शनिवार को घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है. धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी. कारोबारियों और व्यापारियों के लिए बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है. बिजनेस डील के लिए नए ऑफर मिलेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ रोज़ डे पर शाम को डिनर का प्लान कर सकते हैं. ऑफिस में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो आपको सीनियर का दिल जीतना होगा.
तुला राशि
सरकारी नौकरी करते हैं तो शनिवार को कुछ विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है. कुल मिलाकर आपको कार्यक्षेत्र में खूब उन्नति होगी. शनिवार को संपत्ति की खरीद-बिक्री का कार्य कर सकते हैं. इसके बाद आपको सफलता मिलेगी. अपने बॉस और सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती हैं. इसके बाद सफलता मिलने का योग बन रहा है. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शनिवार को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. तुला राशि के लिए कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है. रोज़ डे पर अपने लाइफ पार्टनर को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं. इनसे दिल की बातें कह दें आपका प्यार और गहरा होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा. पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप बिजनस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहले एक प्लान तैयार कर लें. इसका फायदा भी आपको मिलेगा.बच्चों की शिक्षा को लेकर आपको चिंता होगी. लव लाइफ में आपके लिए दिन कुछ तनाव देने वाला रहेगा. प्रेमी का मूड देखकर ही कोई बात कहें नहीं वरना रिश्ते में तनाव बढ सकता है. रियल एस्टेट का बिजनेस करने वाले लोगों को शनिवार को कोई लाभ मिलने वाला है. एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक होगा. लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है. नया हाउसिंग प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले थोड़ा सोचें.
धनु राशि
आर्थिक मामलों में शनिवार को आपको किस्मत का साथ मिलेगा. कारोबार में निवेश के लिए अच्छा दिन है. संपत्ति खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बहुत अच्छा विचार है.संपत्ति खरीदने को लेकर आप अपने मित्रों और संबंधियों से फोन पर या आमने-सामने बैठकर कुछ सकारात्मक चर्चा कर सकते हैं. लव पार्टनर को शनिवार को अपनी डेट पर पर प्रेमी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद मिलेगा. शादीशुदा लाइफ में शनिवार को लाइफ पार्टनर आपकी ताकत बनेगा. अपने बच्चों के लिए घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए दिन शुभ है. मार्च के दूसरे सप्ताह में बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं. पति-पत्नी घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं.
मकर राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा. आप अपनी बहन को शनिवार को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं. इससे रिश्ता मजबूत बनेगा. पिता की सलाह बिजनेस में काफी मदद करेगी. जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. शादीशुदा शनिवार को लाइफ पार्टनर के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत और आनंददायक बनेगा. छात्र किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आवेदन जरूर करें. नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा. अगर आप किसी तरह का बड़ा लेन-देन करने जा रहे हैं तो विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा. कारोबार में जल्दबाजी नहीं दिखाएं वरना आपको घाटा हो सकता है.
कुंभ राशि
परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र किसी खास मामले में शांति से विचार करेंगे तो नतीजे पर पहुंच जाएंगे. पारिवारिक कार्यों में आप शनिवार को बढ़-चढ़कर योगदान देंगे. ध्यान रखें कि आपकी सफलता आपकी मेहनत में छिपी है. व्यापारियों के लिए शनिवार का दिन सफलता से भरपूर रहेगा, लेकिन निवेश से पहले बाजार का हाल जरूर देखें. आपको किसी सज्जन व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा. कुंभ राशि से जुड़े लोगों को विवाह योग्य कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है.
मीन राशि
जॉब करते हैं तो बॉस आपकी ईमानदारी और कार्यकुशलता से प्रभावित होंगे. अगले महीने प्रमोशन के आसार बन रहे हैं, लेकिन नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें. लव लाइफ के मामले में शनिवार का दिन अच्छा है. रोज़ डे पर लव पार्टनर कोई गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं. शनिवा को पैसों से जुड़ा कोई काम प्रभावित हो सकता है. व्यापारियों के लिए विदेश से आय के अच्छे योग बन रहे हैं. घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है, लेकिन आपको इसमें सक्रिय रूप से शामिल होना है. इसके साथ ही हर काम में आगे भी रहना है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.