Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? पढ़ें 6 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल
Horoscope Today | Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Friday 06 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (06 फरवरी 2026) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पड़ रही है. इसके साथ ही फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि भी रहेगी. शुक्रवार को दिन की शुरुआत में पंचमी तिथि से होगी और इसका समापन सुबह 1 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक षष्ठी तिथि रहने वाली है. वहीं, शुक्रवार के दिन की शुरुआत धृति योग से होगी. यह देर रात 11:36 मिनट तक रहेगा. दिन के अंत तक शूल योग रहेगा. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष राशि
मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन रहने वाला है. व्यापार में आपको लाभ होगा और तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले हैं. आप किसी और चीज में इनवेस्ट करेंगे या फिर फैक्टरी लगाने जा रहे हैं. आपके लिए भविष्य में बहुत ही बेहतर होगा. छात्रों को चाहिए कि वह पढ़ाई लिखाई में मन लगाएं. आने वाले 2 महीने आपके लिए बहुत अहम हैं.
वृषभ राशि Taurus
वृषभ राशि के जातकों को नौकरी मिलने वाली है. इसकी बहुत अच्छी सैलरी होगी. यह आपके साथ-साथ परिवार के लिए भी गुड न्यूज है. अगर आपका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो सोचें कि ऐसा क्यों है? यह समस्या आपने खुद ही पैदा की है और खुद ही इसका निदान भी निकलेंगे. शुक्रवार को व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए निवेश थोड़ा सा सतर्क होकर निवेश करें. अधिक लाभ के लालच में कोई ऐसा कदम ना उठाएं. जिससे उलटा आपको आर्थिक हानि पहुंचे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आर्थिक दिक्कत से जूझ रहे हैं, लेकिन धैर्य रखें जल्द ही इसका सुखद परिणाम निकलने वाला है. धैर्य रखना है और हार नहीं माननी है. इसे मन में गांठ की तरह बांध लें. छात्र-छात्राओं का मन पढ़ाई में खूब लगेगा. खासकर परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र दिल लगाकर पढ़ाई करेंगे. शुक्रवार को बड़े बुजुर्गों का मन धार्मिक कार्यों में यानी पूजा पाठ में अधिक लगेगा. बुजुर्गों को इसके लिए ना टोंके, बल्कि वह जो करना चाहते हैं तो उन्हें करना दें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों ने अभी नया कारोबार शुरू किया है. थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. लाभ आएगा. बस आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. पूरी तल्लीनता के साथ काम करेंगे तो परिणाम अच्छा ही आएगा. पत्नी संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, जो जरूर जाएं. आपकी नौकरी का योग बन रहा है. मार्च में किसी अच्छी जगह आपकी जॉब लग जाएगी. इसके बाद शादी भी होने के आसार बन रहे हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि से जुड़े लोग कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो बेझिझक कारोबार शुरू कर सकते हैं. इसके जल्द ही उन्हें सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. शुरुआत में थोड़ी परेशानी होगी और मशक्कत झेलनी पड़ेगी. एक-दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा. इसके बाद ही आपके पास अच्छे अवसर आएंगे. पति-पत्नी के बीच अनबन है, लेकिन यह शनिवार को दूर हो जाएगी. परिवार में खुशहाली का दौर लौटेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए नौकरी का अवसर आने वाला है. फरवरी के दूसरे सप्ताह में आपकी अच्छी नौकरी लग जाएगी. इसके बाद आप बेफिक्र होकर शादी की योजना बना सकते हैं. कारोबारी और व्यापारी शुक्रवार के दिन निवेश की सोच रहे हैं तो थोड़ा सतर्क होकर. इन्वेस्टमेंट करने से पहले पूरी पड़ताल कर लें वरना आपको जबरदस्त घाटा हो सकता है.
तुला राशि Libra
तुला राशि से जुड़े लोगों को व्यापार में घाटे को कम करने के लिए नया प्रयास करने होंगे. कोशिश करें कि कोई नया काम ना शुरू करें. पुराने काम को ही बढ़ाएं, क्योंकि नए काम से नुकसान होने का कम खतरा अधिक है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है. जल्दी उन्हें अच्छी जॉब का प्रस्ताव मिलने वाला है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक शुक्रवार को थोड़ा परेशान रह सकते हैं. वह इस दुविधा में हैं कि कारोबार करें या फिर नौकरी. ऐसे में आपके लिए सलाह यह है कि आप फिलहाल नौकरी करके तजुर्बा हासिल करें. अगर नया कारोबार करना चाहते हैं तो यह आपके लिए रिस्की हो सकता है. छात्रों का मन पढ़ाई में भरपूर लगेगा. परीक्षा की तैयारी करने वालों का जल्द ही सुखद परिणाम आने वाला है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए अच्छी बात यह है कि परिवार में खुशियां आने वाली हैं. विवाहित दंपती के घर में को दस्तक देगा. दरअसल, एक-दो साल पहले जिनकी शादी हुई उनके घर में नाना मेहमान दस्तक देने वाला है. बुजुर्ग दंपती तीर्थाटन के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बहुत अच्छी बात है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन आने वाला है. दंपती के बेटों की शादी तय हो चुकी है. जल्द ही घर में शहनाइयां बजेंगीं. शादी के बाद घर में आने वाली लक्ष्मी सचमुच आपके लिए लक्ष्मी साबित होने वाली है. पूरे परिवार के लिए छोटे बेटे की नौकरी लगने वाली है. व्यापार-कारोबार में भी फायदा होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक ज्यादा परेशान ना हो व्यापार में उतार-चढ़ाव लगा रहता है. आप दृढ़ निश्चय के साथ अपनी मेहनत पर काम रहे हैं. सकारात्मक परिणाम ही सामने आएगा. आप किसी बहकावे में ना आएं और दुविधा में ना पड़ें. आप जो कर रहे हैं वह सबसे बेहतर कर रहे हैं. छात्रों के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पढ़ाई में अच्छा मन लग रहा है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत अच्छा होने वाला है. कोशिश करें दिनभर अपने परिवार के साथ रहें. आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना रही है जो रविवार को होगी. इसके लिए तैयारी करें. चिंता मुक्त हो जाएं. जल्दी आपके साथ बहुत अच्छा होने वाला है. परिवार में खुशी आएगी और व्यापार भी बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.