• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Rashifal 5 February 2026: किन 6 राशि वालों को होगा धनलाभ, किसे मिलेगी नौकरी में तरक्की;  पढ़ें आज का मेष से मीन तक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 February 2026: किन 6 राशि वालों को होगा धनलाभ, किसे मिलेगी नौकरी में तरक्की;  पढ़ें आज का मेष से मीन तक राशिफल

 Horoscope Today | Rashifal Today | Aaj Ka Rashifal Thursday 05 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार (5 फरवरी 2026) को फाल्गुन माह की द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पड़ी है. गुरुवार को राहुकाल 01:57 अपराह्न से 03:19 अपराह्न तक रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य नहीं करना है. गुरुवार को उत्तराफाल्गुनी 10:57 रात तक का योग है. यह भी ध्यान रखें कि चन्द्रमा गुरुवार को कन्या में संचार करेंगे. गुरुवार को सूर्योदय 07:07 बजे होगा और और सूर्यास्त 06:03 शाम तक होगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अगर आप संतान की खुशहाली चाहते हैं तो संकष्टी चतुर्थी के दिन चांद की पूजा के बाद व्रत का पारण करें. इसके अलावा पति की तरक्की और परिवार को तमाम मुसीबतों से बचाने के लिए भी फाल्गुन माह की संकष्टी चतुर्थी व्रत रख सकते हैं. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Last Updated: February 5, 2026 11:34:01 AM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा. दिनभर भागदौड़ में गुजरेगा. किसी सरकारी काम को लेकर परेशान हैं तो उसे पूरा करने में पूरा जोर लगा दें.मुसीबत में दोस्त से सलाह लेना बेहतर. बजाय इसके कि आप भटकें. परिवार में अनबन को सुलझाने का वक्त आ गया है, इसमें आपकी भूमिका खास है. थकान से दूर रहना और मन हल्का करना है तो शाम के दौरान पत्नी के साथ घूमने जाएं.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा. इस राशि के बिजनेसमैन और कारोबारियों को अचानक कहीं से धनलाभ होगा. गुरुवार को आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. नौकरी करते हैं तो काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है.यही से आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे. आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करेंगे. छात्रों को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे. अगर कोई नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो मार्च में करें. अभी आपके लिए हालात ठीक नहीं है. आप भी ये नया काम बेमन से शुरू करेंगे.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

मिथुन राशि के जातक नौकरी की वजह से परेशान रहेंगे. प्रमोशन की स्थिति फिलहाल बन नहीं रही है. लेकिन जल्दी हालात बेहतर होंगे. कारोबारी निवेश से पहले एक बार जरूर सतर्क रहें, क्योंकि बहुत ज्यादा लाभ के लालच में कभी-कभी नुकसान भी हो जाता है. छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें. तनाव से मुक्त रहें जिससे परिणाम सुखद आए. पिछले साल जून-जुलाई के महीने में जिनकी शादी हुई है, उनके घर में जुलाई से पहले नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है. निवेश सोच समझकर करें. किसी के बहकावे में ना करें. परिवार के बीच बहुत अच्छा माहौल रहेगा. आप लोग पूजा या फिर मंदिर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं. घर में संतान प्राप्ति का योग बन रहा है, बेरोजगार हैं तो नौकरी भी मिलने की संभावना बन रही है. छात्रों के लिए अच्छा है कि उनकी टेंशन जल्दी दूर होने वाली है. उन्हें परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा. नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

सिंह राशि के जातक चाहें तो गुरुवार को शादी विवाह के कार्यक्रम में जा सकते हैं. परिवार में संतान प्राप्ति का योग बन रहा है. जिनकी कुछ वर्षों पहले शादी हुई है वह दो से तीन होने वाले हैं यानी आपके घर नाना मेहमान आ रहा है. व्यापार में नुकसान हो सकता है. नया निवेश ना करें. थोड़ा रुककर करें. मार्च के पहले सप्ताह में अच्छा योग बन रहा है.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा दिन है कि उन्हें बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है. आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी ऐसी चीज में निवेश करने जा रहे हैं जहां से अच्छा प्रॉफिट होगा. ध्यान रखें ज्यादा लालच बुरी मुसीबत भी बन सकती है. निवेश से पहले अच्छी तरह बाजार के बारे में जानकारी ले लें. छात्र पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें. जहां तक नौकरी की बात है तो ज्यादातर जातक परेशान हैं. इंक्रीमेंट का समय आ रहा है, इसलिए थोड़ा सतर्क होकर काम करें. गलतियों की कोई गुंजाइश नहीं है, वरना प्रमोशन का मामला लटक सकता है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

तुला  राशि से जुड़े व्यापारी थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि वह थोड़ी परेशानी में रहेंगे. उनके लिए गुरुवार को निवेश करना उचित नहीं है. आपको बिजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है. पति-पत्नी आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. धार्मिक अनुष्ठान का भी योग बन रहा है. आप मन की बात मानें और घर पर सत्य नारायण का पाठ जरूर करवाएं. छात्रों के लिए पढ़ाई के अच्छा अवसर है, लेकिन ध्यान रखें कि अपना स्वास्थ्य ना खराब कर लें. पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है, लेकिन हालात जल्द काबू आ जाएंगे. आप दान जरूर करें, इसका सकारात्मक प्रभाव जल्द ही आपको नजर आएगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक गुरुवार को किसी प्रसिद्ध मंदिर या फिर वैष्णों देवी की यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं. इस दौरान थोड़ा मौसम का भी ध्यान रखें और अगर मन नहीं मानता है तो यह आप यात्रा कैंसिल भी कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोग खुश रहेंगे, क्योंकि उनकी तरक्की के अवसर बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग के लिए निराशा की बात है कि वह ठीक जगह निवेश नहीं कर पा रहे हैं. थोड़ा धैर्य रखें. जल्दी आपकी परेशानी दूर हो जाएगी. एग्जाम या फिर नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी आने वाली है. उनकी नौकरी पाने का योग बन रहा है.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

धनु राशि के व्यापारी जातक धन लाभ में अधिक नहीं हासिल कर पाएंगे. जिसकी उम्मीद उन्हें है वह नहीं मिल पाएगा लेकिन हिम्मत नहीं हारनी है. लगातार कोशिश करनी है. निवेश से पहले हर किसी पर भरोसा करना ठीक नहीं है. आपको धोखा भी मिल सकता है ऐसे में आप सतर्क रहें. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, लेकिन बीच-बीच में बोरियत होगी. इस दौरान आप दोस्तों से फोन पर बात कर सकते हैं.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि से जुड़े छात्र-छात्राओं का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि यही पढ़ाई उनके काम आएगी. वह दोस्तों के साथ कम एंजॉय करें बल्कि पढ़ाई पर ध्यान देना है. कारोबार और व्यापार करने वालों के लिए अच्छी खबर है कि उनका निवेश भली भूत हो रहा है. कोई पुरानी संपत्ति आपके हाथ लग सकती है. दरअसल कोई मुकदमा है जिसे आप जीतने वाले हैं. पति-पत्नी अपनी बेटी या बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने के लिए कोशिश करेंगे.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

कुंभ राशि के व्यापारी जातकों के लिए अच्छी खबर है.गुरुवार को आप निवेश कर सकते हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलने को उम्मीद है. इस दौरान ध्यान रखें कि लालच से दूर रहें यानी निवेश अपनी क्षमता अनुसार करें. क्षमता से अधिक नहीं वरना आपको घाटा भी हो सकता है. नौकरी करते हैं तो थोड़ी परेशानियां हैं.  आपके जीवन में तरक्की का योग अभी नहीं बन रहा है. मेहनत बहुत है, लेकिन ऐसा नहीं है क्या आप निराश हो जाएं आपको कोशिश करते रहनी है.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातक कोशिश करें कि वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान करें. गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा है. अपनी इस योजना को टालें नहीं. आपका भी मन अगर पूजा अर्चना करने का कर रहा है तो उसे ईश्वर की बात मानकर जरूर करें. इससे आपके मन की शांति मिलेगी. आपका कोई पुराना संपत्ति का मुकदमा चल रहा है उसे आप जीतने वाले हैं यानी आपको धन योग का लाभ बन रहा है. इसे इस तरह कहें तो आपके लिए कहीं संपत्ति लाभ का योग बन रहा है. नौकरी करते हैं तो खुश हो जाएं क्योंकि आपको प्रमोशन मिलने वाला है. बॉस और सहकर्मी भी आपके साथ हैं.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.