• Home>
  • Gallery»
  • kal ka Rashifal 03 March 2026: किन 4 राशि के जातकों को होगा धन लाभ तो किसे मिलेगी जॉब में तरक्की, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

kal ka Rashifal 03 March 2026: किन 4 राशि के जातकों को होगा धन लाभ तो किसे मिलेगी जॉब में तरक्की, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Today Rashifal | Aaj ka Rashifal 03 March 2026 | Rashifal Today: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (3 मार्च 2026) को दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होने वाली है. पूर्णिमा तिथि मंगलवार की शाम को  5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक प्रतिपदा तिथि रहेगी.  दोपहर में चंद्र ग्रहण लगेगा. इसके अलावा, मंगलवार को कुछ लोग होलिका दहन का पर्व भी मनाएंगे.मंगलवार की शुरुआत मघा से होगी और इसका समापन सुबह 07:31 मिनट पर होगा. मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है. (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), और मीन (Pisces) राशि से जुड़े जातकों का दिन मंगलवार (03 मार्च, 2026) को कैसा रहेगा? यह जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 2, 2026 3:20:28 PM IST

Aries Daily Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक राशिफल

मंगलवार को  आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. इसमें आने वाले कुछ महीनों में लाभ होगा. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. कोई बड़ी डील मंगलवार को आप कर सकते हैं, जिससे बड़ा लाभ प्राप्त होगा. कुल मिलाकर दिन आपका अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य में लाभ रहेगा. परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

पैतृक संपत्ति में आपका अधिकार परिवार की सहमति से आपको मिल सकता है. आप कोई नया काम शुरू करने का मन में विचार बना रहे हैं, तो आप उसमें सफलता प्राप्त करेंगे. व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी डील का आप हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा. होली के मद्देनजर पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक राशिफल

होली त्योहार के चलते मंगलवार को परिवार में माहौल शानदार रहेगा. मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. पत्नी और बच्चों के साथ मंगलवार का दिन आपका घर पर अच्छा बीतने वाला है. मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप किसी नए काम को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे. व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बन रही है.

Cancer Daily Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में लोगों का सहयोग मिलेगा, जिस कारण लाभ की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आप किसी नए कार्य की नींव रखने का काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी. मंगलवार को आपका रुका हुआ कोई पुराना धन मिल सकता है.  परिवार में मतभेद दूर होंगे. शाम तक किसी धार्मिक कार्य का आयोजन परिवार में हो सकता है.

Leo Daily Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में नुकसान होगा, जिसके बाद आपके सहयोगी पार्टनर आपसे दूरी बना सकते हैं. इसके बाद मंगलवार का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां वाला रह सकता है. आपका कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिसका कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.  कुछ बातों को लेकर परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.

Virgo Daily Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन शुभ है. ऐसे में  आप किसी नए काम की शुरुआत सोच विचार कर कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनरों पर अधिक विश्वास न करें, वरना आपको बड़ा धोखा मिल सकता है.  पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. होली और छुट्टी होने के चलते आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं. इस दौरान परिवार के लोगों के साथ यह समय आपका अच्छा बीतने वाला है.

Libra Daily Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक राशिफल

मंगलवार को अपने भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होता दिखाई देगा. किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिससे आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ हो सकता है. आप किसी खास काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

Scorpio Daily Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक राशिफल

होली त्योहार से एक दिन पहले मंगलवार को परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा. आप अपनी किसी खास पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मनपसंद दिखाई देगा. साथ ही शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने का प्लान आप कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे. ध्यान रखें कि इस सप्ताह तक आपको निवेश जरूर करना है. व्यापार-व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं जो आपके लिए आगामी समय में लाभदायक होंगे.

Sagittarius Daily Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक राशिफल

मंगवलार को परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. आप किसी नए काम की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें. व्यापार-व्यवसाय में मंगलवार को आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा.  स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है.

Capricorn Daily Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक राशिफल

मंगलवार को व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी.  राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपको नया रास्ता दिखाने वाली रहेगी. मंगलवार को आप हेल्थ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे. परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए मंगलवार को आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और कहीं बाहर की यात्रा पर आप जा सकते हैं.

Aquarius Daily Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक राशिफल

मंगलवार का दिन आपको थोड़ा संभल के चलने की आवश्यकता है.  किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें.व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं. परिवार में पत्नी और बच्चों के लिए मंगलवार को आप कोई नया डिसीजन ले सकते हैं.

Pisces Daily Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक राशिफल

व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने का मन में बना सकते हैं. वैसे कारोबार के लिहाज से मंगलवार का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. कुछ सोचे हुए काम को पूरा होने में अभी समय लगेगा. लव पार्टनर से शादी को लेकर आप परिवार में झगड़ा कर सकते हैं. शादीशुदा हैं तो पत्नी से मतभेद और बढ़ेंगे. इससे त्योहार के दिन भी आपका मन खराब रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर चिंता मन में बनी रहेगी.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.