• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 28 January 2026: किसकी गर्लफ्रेंड बुधवार को होगी हाईपर, किसे आएंगे शादी के ऑफर? जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 28 January 2026: किसकी गर्लफ्रेंड बुधवार को होगी हाईपर, किसे आएंगे शादी के ऑफर? जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal Wednesday 28 January 2026:  वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार (28 जनवरी, 2026) को माघ शुक्ल दशमी तिथि 4 बजकर 34 मिनट तक है. इसके बाद बाद  एकादशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. बुधवार का दिन माघ गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन  यानी मां कमला पूजा का है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक,बुधवार को सूर्य कुंभ राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे. राहुकाल की बात करें तो यह 12 बजकर 34 मिनट से 13 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस दौरान यानी राहु काल के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं. बुधवार को शनि और शुक्र के बीच विशेष योग बनने जा रहा है. इसे अर्धकेंद्र राजयोग के नाम से जाना जाता है. बुधवार को सूर्योदय सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. बुधवार (28 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: Heena Khan | Last Updated: January 28, 2026 6:18:38 AM IST

Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की लव लाइफ में बुधवार को बहुत मुश्किलें आने वाली हैं. लव पार्टनर से मुलाकात नहीं होगी. इसको लेकर पार्टनर दिनभर गुस्से में रहेगा. पार्टनर की नाराजगी के चलते दोनों को दिक्कत होगी. शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन के लिए बुधवार का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है. लाइफ पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है. इस दौरान संयम सबसे बेहतर रास्ता है. अपने गुस्से पर काबू रखें. सिंगल के लिए दिन मिलाजुला होगा, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक बुधवार को बहुत ही खुश रहेंगे. लव पार्टनर दूसरे शहर से आया है, जिससे मुलाकात का आनंद दोगुना हो जाएगा. इस दिन मुलाकात के दौरान लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे. सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते की बात चल सकती है. शादीशुदा लोगों के बीच अनबन हो सकती है. पति-पत्नी के बीच अनबन कुछ दिन और जारी रह सकती है.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ बुधवार को उतार-चढ़ाव भरी रहेगी. आप चाहकर भी मुलाकात नहीं कर पाएंगे. लव कपल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर की सलाह से कार्य करना उत्तम रहेगा. बुधवार को अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं. डिनर का भी प्रोग्राम बन सकता है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जातकों की अपने लव पार्टनर के साथ बुधवार को मुलाकात नहीं हो पाएगी. बिजी होने के चलते लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे. ऐसे में पार्टनर की नाराजगी को दूर करना जरा मुश्किल होगा. अगले दिन आप दोनों के बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातक बुधवार को दिनभर साथ में रहेंगे. इस दौरान यानी बुधवार को मुलाकात का योग जबरदस्त है. लव पार्टनर शाम को डिनर भी करेंगे. शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी के जीवन में खुशियां आएंगी. साथ में रहेंगे और बात करेंगे तो रिश्ते ज्यादा मजबूत होंगे. सिंगल को भी लव पार्टनर जल्द ही मिलेगा.  सिंह राशि के जातकों की जिंदगी में लव बहुत मायने रखेगा. बुधवार को न केवल मुलाकात होगी बल्कि जमकर बात होगी. इस दौरान आप प्यार भी जाहिर कर सकते हैं लेकिन वाणी पर संयम रखें.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे. कन्या राशि की जिंदगी में अच्छा नहीं होने वाला है. आपके पार्टनर से अनबन इस कदर तक बढ़ चुकी है कि आप ब्रेकअप ही एक मात्र उपाय है. पति-पत्नी शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं. सिंगल को प्यार के लिए अभी इंतजार करना होगा.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के सिंगल को पुरानी दोस्त यानी कॉलेज की साथी मिल सकती है. साथ में समय गुजारने के दौरान आप पुरानी यादें ताजा करेंगे. आप भी बेहतर जानते हैं कि आप उससे प्यार करते हैं. आप चाहें तो उसके साथ लव रिलेशन की सोच सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. लव लाइफ कुछ खास नहीं रहेगी, क्योंकि लव पार्टनर को मनाने में पूरा दिन बीत सकता है.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन लव के लिहाज से मिलाजुला रहेगा.  लव पार्टनर किसी बात पर गुस्सा हो सकता है. इससे साथी का मन खिन्न हो सकता है. शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन के लिए बुधवार का दिन शुभ नहीं है. लाइफ पार्टनर से मतभेद की स्थिति रहेगी. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए खुशखबरी है कि सिंगल को उनका लव पार्टनर मिलने वाला है. अब यह आपको तय करना है कि आपको आगे बढ़ाना है या फिर इंतजार करना.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातक दिन भर साथ गुजारेंगे. शाम को फिल्म देखने का भी प्रोग्राम बन सकता है. शादीशुदा लोगों की बात करें तो पति-पत्नी के बीच लड़ाई हो सकती है. वहीं, शाम तक मामला सुलझ जाने के आसार हैं. लव लाइफ में उदासीनता का भाव पैदा हो सकता है, क्योंकि पार्टनर को आर्थिक परेशानियों ने घेर लिया है.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि के जातक बुधवार को परेशानी में होंगे. लव पार्टनर से बातचीत बंद है. ऐसे में इसका असर उनके दैनिक जीवन पर भी पड़ेगा.बुधवार को इस राशि के जातक कई प्रकार की उलझनों में बिजी रहेंगे. आपको लव पार्टनर शानदार गिफ्ट दे सकता है.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. बुधवार को आप व्यस्त रहेंगे, जिससे आपकी लव पार्टनर से मुलाकात नहीं हो पाएगी. इससे आपका पार्टनर नाराज भी हो सकता है. शादीशुदा लोग सामान्य जिंदगी गुजारेंगे. लव लाइफ से आपको सहयोग मिलेगा. शादीशुदा जातकों को भी भरपूर आनंद मिल सकता है.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

मीन राशि के जातक बुधवरा को खुश रहेंगे. उनकी खुशी का राज़ है लव पार्टनर के साथ पूरा दिन बिताना. इस दौरान दोनों प्यार भरी बातें करेंगे. कुल मिलाकर कई दिनों तक ये लम्हे याद रहेंगे. सिंगल को फिलहाल प्यार के लिए इंतजार करना होगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ नए बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी. अविवाहित और तलाकशुदा के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.