Kal Ka Love Rashifal 08 February: कौन से सिंगल्स पहली बार मनाएंगे Propose Day, किन्हें मिलेगा रोमांस का भरपूर मौका? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Sunday 08 February 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में यह पूरा सप्ताह प्यार, रोमांस, चाहत और रुमानी-रुहानी एहसास से भरपूर होगा. प्यार में पवित्रता का भाव ही दो लोगों-दो दिलों को करीब लाता है. वह एहसास जगाता है, जिसे उस समय सिर्फ दो लोग ही महसूस कर पाएंगे. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस कड़ी में रविवार (8 फरवरी, 2026 वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है. इस दिन को वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाता है. यह खास दिन इश्क के इजहार का होता है. लोग अपने क्रश या प्यार से अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं. रविवार (08 फरवरी, 2026) को रोज़ डे पर सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
रविवार को आपका लव पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है. आप दोनों के रिश्ते पर भरोसा है. ऐसे में आप एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहें. लव पार्टर मुलाकात के दौरान किसी पुरानी बातों को याद करते हुए अच्छा महसूस करेंगे. सिंगल लोगों के लिए आज कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है. इसे स्वीकारना आपका फैसला होगा.
वृषभ लव राशिफल
लव पार्टनर के परिवार में कोई आयोजन होगा. इससे पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी. रविवार लव लाइफ में आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी. परिवार में आप दोनों के रिश्तों को जमकर प्यार और सहयोग मिलेगा. इस साल आपकी लव पार्टनर के साथ शादी हो सकती है.
मिथुन लव राशिफल
रविवार को मुलाकात के दौरान प्यार भरी बात आपसी तकरार को कम कर सकती है. अनबन है तो बातचीत के जरिये खत्म कर सकते हैं. लव पार्टनर की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा. शादीशुदा लोगों के बीच अनबन की आशंका है, इसलिए वाणी की सोम्यता का ध्यान रखें. शाम तक हालात फिर सामान्य हो सकते हैं.
कर्क लव राशिफल
अचानक रविवार को कर्क राशि के जातकों को अपने सोलमेट के साथ किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. लव कपल हैं तो आप दोनों किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं. भविष्य में यह फायदा देगा और रिश्ते भी अच्छे होंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, इसलिए काफी अच्छा लगेगा.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि से जुड़े लोगों के सितारे बता रहे हैं कि उनकी लाइफ में जल्द किसी खास की एंट्री होगी. सिंगल की जिंदगी में प्यार आने वाला है. सिंह राशि के लव बडर्स के रिश्तों में और मजबूती आएगी. लव पार्टनर के साथ आप शादी के लिए आगे बढ़ सकते हैं. परिवार भी सहमत है. पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि से जुड़े सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी के आने के योग बन रहे हैं. सिंगल के घर में विवाह की बात भी हो सकती है. लव पार्टनर की आपस में मुलाकात नहीं होगी. शादीशुदा जिंदगी में चल रही अनबन को कम करने के लिए कुछ रोमांटिक बातचीत करेंगे. इसका असर सकारात्मक होगा.
तुला लव राशिफल
रविवार को सिंगल लोगों की किसी के साथ हुई दोस्ती लव रिलेशन में तब्दील हो सकती है. सिंगल डिनर डेट पर भी जाएंगे. लव पार्टनर मुलाकात के दौरान पुरानी यादों को ताजा करेंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.
वृश्चिक लव राशिफल
लव पार्टनर रविवार को अपने साथी को अच्छा महसूस कराएंगे. ध्यान रखें कि रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें. प्यार शादी तक पहुंचने वाला है. परिवार में आप दोनों के रिश्ते की जमकर तारीफ होगी. पति-पत्नी रविवार को फिल्म देखने या खरीदारी करने भी जा सकते हैं.
धनु लव राशिफल
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. क्रश से बात होने पर कुछ बातें आगे बढ़ सकती है. यानी शादी की बात बढ़ सकती है. यही वजह है कि लव पार्टनर की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है. पति-पत्नी का मन प्रसन्न रहेगा, इसलिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे.
मकर लव राशिफल
लव पार्टनर को आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा. पुरानी अनबन को आगे छोड़कर आगे बढ़ना होगा. सिंगल हैं तो आपकी खास मित्रता किसी रिश्ते में बदल सकती है.
कुंभ लव राशिफल
सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा. रविवार का दिन आपकी लव लाइफ में परिवर्तन आने वाला है. किसी से मन की बात साझा करने के लिए आज कदम बढ़ा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. लाइफ पार्टनर को चाहिए कि वाणी पर संयम रखें.
मीन लव राशिफल
लव पार्टनर वाणी की मधुरता का खास ध्यान रखें अन्यथा रिश्तों पर प्रभाव पड़ सकता है. लव पार्टनर के साथ दिल की बात को साझा कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के बीच अनबन होने की आशंका है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.