• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 31 January 2026: किन राशि के जातक ब्रेकअप के लिए होंगे मजबूर, कौन देगा अपने लव पार्टनर को गिफ्ट; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 31 January 2026: किन राशि के जातक ब्रेकअप के लिए होंगे मजबूर, कौन देगा अपने लव पार्टनर को गिफ्ट; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal Saturday 31 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (31 जनवरी, 2026) को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी दोनों तिथि रहेगी. सुबह से लेकर अगले दिन सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी. फिर सुबह तक चतुर्दशी तिथि रहने वाली है. सुबह के दौरान पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा और यह सुबह 01 जबकर 34 मिनट पर समाप्त होगा.ध्यान रखें कि शनिवार को दिन की शुरुआत विष्कुम्भ योग से होगी. यह दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. फिर दिन समाप्त होने तक प्रीति योग रहने वाला है. यह भी ध्यान रखना होगा कि शनिवार को सुबह 7 बजकर 10 मिनट के आसपास विडाल योग और रवि योग की शुरुआत भी होगी जो अगले दिन की सुबह तक रहेगी. शनिवार (31 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री?  जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: Heena Khan | Last Updated: January 31, 2026 6:43:30 AM IST

Aries Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मेष राशि के जातक शनिवार को परेशान रहेंगे. उनकी गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं होने वाली है. परिवार में कुछ दिक्कतें हैं. इस वजह से मुलाकात संभव नहीं है. धैर्य रखें शाम तक हो सकता है मुलाकात हो जाए. सिंगल की जिंदगी में कोई नया दस्तक देने वाला है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

आज पार्टनर से जुड़े कुछ विषयों को लेकर बेचैनी महसूस हो सकती है. वृषभ राशि के सिंगल जातकों का कोई रिश्ता आ सकता है. शादी इसी साल होनी है तो आप दूल्हा बनने के लिए तैयार रहें. रिश्ते में आपके पास बहुत सारे विकल्प हैं. अब आपको चयन करना है कि कौन आपके लिए मुफीद रहेगा. लव पार्टनर के साथ दिक्कत आने वाली है. कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए वह आपसे बात करना बंद कर देगा. कुछ दिन बाद हालात सामान्य हो जाएंगे.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के शादीशुदा जातक शनिवार को शाम को घूमने फिरने जाएंगे. लाइफ पार्टनर का बर्थडे भी मानना है. शाम को डिनर और फिल्म देखने का भी प्लान बन सकता है. लव कपल के बीच किसी तीसरे एंट्री होने वाली है. इससे आपका शक बढ़ जाएगा. लेकिन आप क्लियर करके ही रिश्ते को बरकरार रखें वरना आप परेशान हो जाएंगे.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ी दुविधा रहेगी. आप काम में व्यस्त हैं और लव पार्टनर से मिलने का भी मन कर रहा है. यह थोड़ा मुश्किल वक्त है. आपको अपना करियर भी देखना है और अपनी लव पार्टनर को भी खुश रखना है. सिंगल के लिए कुछ खास नहीं होगा, दिनभर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे. यह दिन लव लाइफ में उत्साह और खुशी का अनुभव कराएगा.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

लव पार्टनर की समझ और स्नेह के साथ शनिवार का दिन प्रेमपूर्ण और सुखद रहेगा. लव पार्टनर आपको उपहार भी देगा. सिंह राशि के लोग शादी करने की तैयारी कर लें. इस साल उनका बैंड बाजा बजने वाला है. परिवार भी आपके पार्टनर को लेकर राजी है तो आपकी शादी लव कम अरेंज होने वाली है. सिंगल के लिए रिश्ते आने इस वीकेंड पर शुरू होंगे. जुलाई से पहले आपकी शादी हो सकती है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों को शनिवार को पूरा दिन परेशान होना पड़ेगा. कुछ वित्त संबंधी संकट है, जिनके लिए आप दिन भर परेशान रहेंगे. लव पार्टनर से बात तक नहीं हो पाएगी. इससे आपका लव पार्टनर नाराज हो सकता है, लेकिन आप परिस्थितियों बताएंगे तो वह मान जाएगा. शादीशुदा जातक खुशी-खुशी पूरा दिन गुजरेंगे.सिंगल किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो खास और अलग है.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

तुला राशि के सिंगल जातक शनिवार को शाम पुराने संबंधों के साथ बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. तुला राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है. पूरा दिन उधेड़बुन में बीतेगा. कई दिनों से आपकी मुलाकात नहीं हो पाई है. इससे आप नाराज हैं, लेकिन वीकेंड पर आपकी भरपूर मुलाकात होगी. आप लव पार्टनर को मनाने के लिए गिफ्ट भी दे सकते हैं. सिंगल की जिंदगी में कोई पुराना दोस्त एंट्री करने वाला है. उससे आप प्यार करते हैं. उसका भी मन है तो आप इजहार करेंगे.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा. दिन भर एंजॉय करेंगे. शाम को फिल्म और थिएटर देखने जा सकते हैं. सिंगल राशि के जातकों की परेशानी खत्म होने वाली है, क्योंकि आपको लव पार्टनर मिलने वाला है.शादीशुदा जातक शनिवार को अपने मूड को संतुलित रखने की कोशिश करें,  जिससे पार्टनर पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े. समझदारी से बातचीत करें और अनावश्यक बहस से बचें.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

ब्रेकअप के कई महीनों के बाद सिंगल की जिंदगी में बहार आने वाली है. सिंगल की जिंदगी में कोई अनजान शख्स दस्तक देने वाला है. इस लिहाज से सिंगल के लिए शनिवार का दिन चौंकाने वाला हो सकता है. कोई जाना-पहचाना भी सिंगल की जिंदगी में आ सकता है. यह पल हैरान कर सकता है. शादीशुदा जातक सामान्य दिन गुजारेंगे.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

शादीशुदा लोग अपनी लाइफ पार्टनर का जन्मदिन मनाएंगे. इस दौरान लोग खुशहाल रहेंगे. आपका पार्टनर कुछ ऐसा करेगा, जिससे आपका दिन बन जाएगा. लव रिलेशन में हैं तो रिश्ते को एक अलग दिशा देने का अवसर मिलेगा. दोनों को खुशी और उत्साह का अनुभव होगा. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में प्यार की एंट्री होगी.

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. लव पार्टनर से मुलाकात का योग है, लेकिन दोनों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड की एंट्री से मामला  बिगड़  सकता है. ऐसे में हालात संभालने की जिम्मेदारी आपकी है. शादीशुदा जातक खुशहाल रहेंगे. शाम को खासतौर से बेहतरीन डिनर से आप खुश होंगे. साथ में लव पार्टनर आपको खुश करने के लिए गिफ्ट देगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन लव लाइफ के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. लव पार्टनर से मुलाकात तो होगी, लेकिन इस दौरान किसी मुद्दे पर आपस में बहस हो सकती है. ऐसे में वाणी पर संयम रखें, लेकिन हो सकता है एक सीमा के बाद आपका धैर्य खत्म हो जाए. इसकी वजह से आपका पूरे दिन मूड खराब रहेगा. एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे. शादीशुदा लोगों का दिन अन्य दिनों के लिहाज से अच्छा रहेगा.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.