Kal Ka Love Rashifal: कौन से लव पार्टनर पहली बार मनाएंगे Rose Day, किन्हें मिलेगा प्यार का ये खास दिन? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल
Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Saturday 07 February 2026: प्यार की अहमियत जिंदगी में हमेशा रहती है. यह अहसास इंसान को हर उम्र में प्रभावित करता है. यही वजह है कि किसी ने क्या खूब लिखा है- ‘अभी तो दिल में हल्की सी खलिश महसूस होती है, शायद इसी का मोहब्बत नाम हो जाए.’वैलेंटाइन्स वीक’ की शुरुआत शनिवार को होगी. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती और ये पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है. 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. शनिवार (07 फरवरी, 2026) को रोज़ डे पर सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
मेष राशि के जातकों की लव लाइफ शनिवार को शानदार रहने वाली है. शादीशुदा जातक भी दिनभर साथ रहेंगे और खुशियां एन्जॉय करेंगे. लव पार्टनर शाम को पार्टी या क्लब में जाने की योजना बना सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है. जिंदगी में कोई खास एंट्री करने जा रहा है.
वृषभ लव राशिफल
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने पर आपकी मुलाकात लव पार्टनर के साथ बड़ी ही गर्मजोशी के साथ होगी. दिनभर साथ गुजारने की इरादा पूरा होगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. उसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें. शादीशुदा जातक एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें.
मिथुन लव राशिफल
सिंगल की जिंदगी में कोई आने को बेताब है. बस आपको हां करने की देर है. शादीशुदा जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. लव रिलेशन को लव मैरिज में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है. कुल मिलाकर आपकी मंशा पूरी होने जा रही है.
कर्क लव राशिफल
लव लाइफ में शनिवार का दिन अच्छा रहेगा. कोई कंफ्यूजन की स्थिति आ सकती है. लव पार्टनर के लिए रिश्ते में गहरे मुद्दे पर विचार करने का समय है. सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास की दस्तक होने वाली है.
सिंह लव राशिफल
शनिवार को सिंगल राशि के जातकों को लव पार्टनर मिलेगा. शादीशुदा जातक बाहर घूमने जा सकते हैं. पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी. घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी. लव लाइफ में रिश्ते आज नई कहानी लिखेंगे.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए शादी का रिश्ता आएगा. लव पार्टनर मजबूरी के चलते ब्रेकअप कर सकते हैं. इसमें दोनों की सामूहिक इच्छा शामिल है. सिंगल लोगों के लिए यह समय किसी नए और स्थायी रिश्ते की ओर बढ़ने का हो सकता है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है.
तुला लव राशिफल
सिंगल की लाइफ में प्यार की एंट्री नहीं होने वाली है. आपको यह सोचने की जरूरत है कि आपको लोग क्यों छोड़कर जा रहे हैं. पिछला ब्रेकअप याद करें ओर अविवाहितों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण का है. लव पार्टनर के साथ मुलाकात होगी, जिसके बाद आप खुशी महसूस करेंगे.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को उनका लव पार्टनर शनिवार को गिफ्ट देगा. वीकेंड पर दोनों एंजॉय करेंगे. शनिवार ही नहीं रविवार को भी दोनों एक साथ रहेंगे. बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. सिंगल को लव पार्टनर मिलने वाला है. भविष्य में आप दोनों को लंबे समय तक नया रिश्ता जोड़े रखेगा.
धनु लव राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. परिवार आपके रिश्ते पर सहमत हो गया है. अगले कुछ महीनों में आपकी शादी तय होगी, लेकिन इस दौरान बड़ी सारी दिक्कतें आएंगीं. वह आपको ही संभालनी हैं.
मकर लव राशिफल
मकर राशि के ज्यादातर लोग शनिवार को लव पार्टनर से मिल नहीं पाएंगे. कुछ दिक्कतों की वजह से उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिलेगा. लेकिन ध्यान रखें मोहब्बत में मुलाकात जरूरी नहीं है बल्कि रिश्ते और आपसी समझ का होना जरूरी है. सिंगल की अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं होगी, जो हाल ही में बनी है. इससे आप उदास रहेंगे.
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के लोग शनिवार को वैलेंटाइन वीक के चलते मुलाकात करेंगे. आधा दिन दोनों एक दूसरे के साथ रहेंगे. प्यार भरी बातें होंगी और भविष्य की योजनाएं भी तय करेंगे. शादीशुदा जातक भी बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. इससे रिश्तों में गर्माहट पैदा होगी.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातक शनिवार को खुश नहीं रहेंगे, क्योंकि उनका लव पार्टनर व्यस्त होने के चलते मिल नहीं सकता है. मीन राशि के जातकों जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है. आने वाले समय में उनका रिश्ता तय हो सकता है. सिंगल की भी शादी पक्की होने की उम्मीद बन रही है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.