• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 09 February: किनकी लाइफ में चॉकलेट डे घोलेगा मिठास, किनके लिए आएगे शादी के रिश्ते? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 09 February: किनकी लाइफ में चॉकलेट डे घोलेगा मिठास, किनके लिए आएगे शादी के रिश्ते? पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

Love Horoscope Today | Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal Moday 09 February 2026: मोहब्बत में आपको सिर्फ पाने की ख्वाहिश नहीं ऱखनी चाहिए. कभी-कभी कुर्बानी भी देनी पड़ती है. सिर्फ पाना ही प्यार होता तो कृष्ण अपनी प्रेमिका राधा को खोकर दुनिया के सबसे धनवान नहीं बनते. दरअसल, जो पाकर हम जीतते हैं वह जीत नहीं होती बल्कि हमारा अहम होता है. ऐसे में पाने और खोने को भ्रम तोड़ कर प्यार करना चाहिए. वैलेंटाइन वीक में सोमवार को चॉकलेट डे है. यह प्यार की मिठास का प्रतीक है. इस दिन चॉकलेट देकर अपने साथी को खुश करना है. चॉकलेट उन रिश्तों में मिठास बढ़ाता है, जहां भावनाएं मीठी और सुंदर होती हैं. सोमवार (09 फरवरी, 2026) को रोज़ डे पर सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: February 9, 2026 1:03:16 PM IST

Love Rashifal Aries - Photo Gallery
1/13

मेष लव राशिफल

मेश राशि से जुड़े सिंगल किसी के साथ जुड़ सकते हैं. पति-पत्नी के बीच सोमवार को  छोटी मोटी लड़ाई हो सकती है. मेष राशि वालों को सोमवार को अपने साथी की भावनाओं को ख्याल रखना पड़ सकता है. दिल का बात को एक-दूसरे के साथ साझा करें.

Taurus Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ लव राशिफल

लव रिलेशन में हैं तो घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ आप दोनों के रिश्तों को मिलेगा. अगले कुछ महीनों में आपकी शादी तय हो सकती है. वृषभ राशि के सिंगल जातकों के लिए सोमवार को रिलेशनशिप में कुछ नया करने का मौका  मिलेगा. लव कपल किसी योजना पर काम कर सकते हैं, जो भविष्य के लिए बेहतर रहेगा.

Gemini Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन लव राशिफल

जिनका ब्रेकअप हो चुका है. वह सोमवार को फिर से नई कोशिश कर सकते हैं. मिथुन राशि के जातकों की सो्मवार को लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी. सिंगल को उनका लव पार्टनर मिल सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ किसी तरह की रोमांटिक यात्रा पर जाने के मौका मिल सकता है.

Cancer Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क लव राशिफल

लव रिलेशनशिप में अपनी भावनाओं का विशेष ध्याल रखना होगा. सोमवार को  धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. जो लोग अपने किसी साथी संग विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा. सोमवार को सिंगल लोगों की लव पार्टरन की तलाश पूरी हो सकती है.

Leo Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह लव राशिफल

सोमवार को आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाकर चलना होगा. लव पार्टनर की ओर से कोई कड़वी बात को सुनने को मिल सकता है. सिंह राशि वालों के लिए सोमवार को रिश्तों में मधुरता बनी रहेगा. लव पार्टनर रोमांटिक जगहों पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. जो लोग किसी के संग रिश्तों में है, उनके बीच अनबन हो सकती है.

Virgo Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या लव राशिफल

शादीशुदा दंपती हैं तो लाइप पार्टनर से आपको सुकून और सकारात्मकता हासिल होगी. कन्या राशि के जातकों को सोमवार को प्रेम के मामलो में थोड़ा संभलकर रहना होगा. रिश्तों को लेकर आपको साथी की भावनाओं का विशेष ध्यान देना होगा.

Libra Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला लव राशिफल

सोमवार को लव लाइफ में दूसरों की बातों मनाने से पहले कई बार उसके अलग-अलग पहलुओं के बारे में सोचना होगा. यह भी देखें कि कहीं आप गलत तो नहीं है. तुला राशि के सिंगल जातकों को प्यार का तोहफा मिलेगा. जिससे आप प्यार करता है तो वह आपसे इजहार करेगा. अपनी पुराने साथी संग फिर से मेल-मिलाप हो सकता है,, जो कॉलेज में आपको पसंद था.

Scorpio Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक लव राशिफल

लव लाइफ में कहीं किसी रोमांटिक जगह पर जाने का अवसर मिल सकता है, इसे ना गंवाएं. वृश्चिक राशि के सिंगल जातकों को लव लाइफ में कुछ नयापन करने और कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं को ख्याल रखना होगा.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातक लव पार्टनर के साथ सोमवार को किसी रोमांटिक जगहों पर धूमाने के लिए ले जा सकते हैं. यहां पर खूब एन्जॉय करेंगे. धनु राशि वालों को सोमवार के दिन प्रेम संबंधो में प्यार, रोमांस और समर्पण की भावना रहेगी. सिंगल को जिंदगी में कोई एंट्री लेगा.

Capricorn Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर लव राशिफल

मकर राशि से जुड़े जातकों की लव लाइफ सामान्य रहेगी. सोमवार को लव लाइफ में थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा. जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें प्यार भरपूर मिलेगा, लेकिन एक बात पूरे दिन पर पानी फेर दी. ऐसे में वाणी संयम रखें

Aquarius Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ लव राशिफल

सोमवार को कुंभ राशि के जातक सतर्क रहें. उनकी कोई बात लव पार्टनर को चुभ सकती है. इसका मलाल आपको होगा. दरअसल, लव पार्टनर के साथ मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है. सिंगल  की ओर कोई आकर्षित होगा.

Pisces Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन लव राशिफल

सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को आप लव पार्टनर के बाहर घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं. दिन बहुत खास है क्योंकि मुलाकात के दौरान ही एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा. सिंगल को सोमवार को अपनी प्रेम की भावनाओं को काबू में रखना होगा, जिसे आप चाहते हैं वह आपको नहीं पसंद करता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.