Aaj Ka Love Rashifal Monday 02 February 2026: किन राशि के लोगों का टूटेगा दिल, किसका होगा ब्रेकअप और किसे मिलेगा नया पार्टनर; जानने के लिए पढ़िये मेष से लेकर मीन तक लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal Monday 02 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार (02 फरवरी, 2026) को फाल्गुन महीने की शुरुआत हो रही है. सोमवार को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है. फाल्गुन का महीना बहुत ही खास होता है, क्योंकि इस महीने में महाशिवरात्री का पर्व आता है. फाल्गुन में ही रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाता है. कुल मिलाकर फाल्गुन का महीना हिंदुओं के खास होता है. सोमवार को सूर्योदय सुबह 07:09 बजे, जबकि सूर्यास्त शाम 06:01 बजे होगा. वहीं, चन्द्रोदय शाम 06:33 बजे और चन्द्रास्त सुबह 07:27 बजे निर्धारित है. सोमवार को सूर्य ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे जबकि चंद्र ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल ग्रह की बात करें तो मकर राशि में विराजमान रहेंगे. सोमवार (02 फरवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
सोमवार का दिन लव लाइफ के लिहाज से खास रहने वाला है. सिंगल हैं तो किसी खास के प्रति आकर्षित होंगे. आप दोनों के बीच कई समानताएं हैं. ऐसे में इस रिश्ते में आप आगे बढ़ सकते हैं. लव पार्टनर सोमवार को कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रह सकते हैं. शादीशुदा लोगों को शाम को घूमने का मौका मिल सकता है.
वृष लव राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार दिन प्यार के लिहाज से सुकून भरा रहेगा. लव पार्टनर के साथ बिताया गया समय दिल को कई दिनों तक रिश्ते की गर्माहट महसूस कराएगा. सिंगल सोमवार को किसी खास की सादगी पर खुद को 'कुर्बान' कर सकते हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी, कुछ खास बदलाव नहीं होगा.
मिथुन लव राशिफल
लव पार्टनर सोमवार को रिश्ते की गंभीरता पर चर्चा करेंगे. लव कपल खुले मन से बातचीत करें. इसके साथ ही वाणी पर संयम रखते हुए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. सिंगल की किसी खास के साथ डेट तय करने की कोशिशें सफल नहीं हो रही हैं. ऐसे में सलाह है कि यदि आप धैर्य बनाए रखें तो प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. सोमवार को पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है.
कर्क लव राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. लव पार्टनर दूसरे शहर में रहता है, इसलिए मुलाकात होना संभव नहीं है. आप फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़कर अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में कोई अनजान दस्तक देने वाला है यानी आपकी बात बन गई है.
कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope
कर्क राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. लव पार्टनर दूसरे शहर में रहता है, इसलिए मुलाकात होना संभव नहीं है. आप फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से जुड़कर अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं. सिंगल राशि के जातकों की जिंदगी में कोई अनजान दस्तक देने वाला है यानी आपकी बात बन गई है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों का लव पार्टनर से आप से नाराज हो सकता है, क्योंकि तीसरा शख्स आपके लव पार्टनर में रुचि ले रहा है. नजर रखिये अगर आपका लव पार्टनर भी उसके प्रति झुकाव रखता है तो आप मानसिक रूप से ब्रेकअप के लिए तैयार हो जाएं.शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं. यह उपहार उनके दिल को छू जाएगा.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जातकों की जिंदगी में मुश्किल आने वाली हैं. आपका लव पार्टनर किसी और के साथ डेट कर रहा है. यह जानने के बाद आप ब्रेकअप ही करना चाहेंगे. अगर आप सोचते हैं कि हालात बेहतर होंगे तो आप गफलत में है. पार्टनर से दूरी बनाना ही आपके भविष्य के लिए बेहतर है. सिंगल को कोई मिलने वाला है. यह रिश्ता सामान्य से अलग होगा लेकिन बेहद अनोखा अनुभव देगा. नए परिचय और दोस्ती के लिए सोमवार का दिन अच्छा है.
तुला लव राशिफल
तुला राशि के लोग पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. नव विवाहित जोड़े भी सोमवार को खुशहाल रहेंगे. वहीं, लव कपल की जिंदगी में सोमवार को बड़ा बदलाव आने वाला है. आपकी लव पार्टनर से बन नहीं रही है और रिश्ता टूटने की कगार पर है. आप ब्रेकअप का फैसला कर सकते हैं. सिंगल का सोमवार को पुराने किसी मित्र से अचानक संपर्क हो सकता है. शाम पुराने संबंधों के साथ वक्त बिताना आपके मन को खुश करेगा.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा होने वाला है. आपका लव पार्टनर आपसे ब्रेकप करने के लिए तैयार. ऐसे में आप भी अभी से मानसिक रूप से तैयार हो जाएं क्योंकि ऐसे रिश्ते दुख और त्रासदी देकर जाते हैं.
धनु लव राशिफल
धनु राशि के जातक कोशिश करें कि मन शांत करें. ब्रेकअप के बाद यह स्थिति बहुत आम है. आप मजबूत इंसान है. जल्द ही अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे पर यह समझिए मोहब्बत से बड़ी जिंदगी होती है. इस फिलासफी को जरूर हमेशा ध्यान में रखें. सिंगल का कोई पुराना रिश्ता या परिचित अचानक सामने आ सकता है. इससे आपका दिन बन जाएगा.
मकर लव राशिफल
मकर राशि के जातकों को सोमवार को जिंदगी में प्यार भरपूर मिलेगा. लव कपल शाम पूरी साथ में गुजारेंगे. इस दौरान भविष्य की योजनाएं भी तय करेंगे. वहीं, पति-पत्नी भी शाम को डिनर और फिल्म देखने जा सकते हैं. सिंगल की जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं होने वाला है.
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के जातक के पास खुशियों का खजाना आने वाला है. आपकी तरक्की होने वाली है. इस वीकेंड तक कोई अच्छा रिश्ता आपके लिए आएगा और आप इसे स्वीकार करें. पति-पत्नी के लिए सोमवार का दिन बहुत सामान्य रहेगा. सुबह से शाम तक दफ्तर में काम करेंगे सिर्फ लव पार्टनर से फोन पर बात हो सकेगी. हां सिंगल राशि के जातकों के लिए शादी का रिश्ता आएगा.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातक अभी थोड़ी दुविधा में हैं. सोमवार का दिन बहुत कष्टकारी गुजरेगा, क्योंकि आपको आर्थिक दिक्कत है इसलिए पूरे दिन परेशान रहेंगे. लव पार्टनर मुलाकात तो छोड़िए आप बात भी करने की स्थिति में लव पार्टनर से आज नहीं रहेंगे पति पत्नी के लिए बहुत अच्छा समय है आप एक दूसरे के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.