• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 7 March 2026: वीकेंड पर कौन कहेगा- ‘डार्लिंग चलो फिल्म देखने’, किसका होगा ब्रेकअप; जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 7 March 2026: वीकेंड पर कौन कहेगा- ‘डार्लिंग चलो फिल्म देखने’, किसका होगा ब्रेकअप; जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 7 March 2026: शनिवार (07 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 6, 2026 3:50:30 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा समय बिताएगा. वह आपकी बातों को महत्व देगा. वह अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं. अपने साथी का ख्याल रखें. आपका पार्टनर शनिवार को भावनाओं से भरा रहेगा. आपको उसकी बातें सुकून देंगीं.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

लव पार्टनर का मूड खराब है. ऐसे में अच्छा होगा अपने साथी की बातों को महत्व दें. उनके साथ समय बिताएं. शनिवार को आपका साथी आपके साथ घूमने जा सकता है. कुल मिलाकर शनिवार का दिन शानदार रहेगा. आपका लव पार्टनर आपको फिल्म देखने का ऑफर देगा.

Gemini Daily Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका पार्टनर कुछ बातों के चलते आपसे अनबन कर सकता है. इसके चलते आपका मूड ऑफ रहेगा. साथी के इस व्यवहार से लव पार्टनर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

मौसम के मिजाज से समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपके साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. शनिवार को आप अपने पार्टनर के साथ बाहर पिकनिक पर जा सकते हैं. ऐसे में संभल कर रहें. शनिवार का दिन आपका अच्छा निकलने वाला है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

आपका मन उदास रहेगा, लेकिन आपका साथी आपके साथ खड़ा रहेगा. आपके साथी का भरपूर प्यार आपको मिलेगा. शनिवार को आपको अपने साथी को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है. परिवार के लोग आपके साथी के प्रति गलत व्यवहार कर सकते हैं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

शनिवार आप अपने साथी के साथ परिवार को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं. हो सकता है आप फैमिली प्लानिंग करें। आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

जरूरी नहीं कि लव कपल एक-दूसरे की हर बात से सहमत हों. संबंधों को बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करें. शनिवार को आपके लव पार्टनर की कुछ बात आपको परेशान कर सकती हैं. वह कुछ बातों को मना करने पर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. थोड़ा अपना नजरिया बदलें, संकुचित मानसिकता से लव लाइफ में दिक्कत आएगी.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

शनिवार के दिन अपने लव पार्टनर के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. वहीं, शादीशुदा जातक लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाएं. पार्टनर का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा. लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं.

Sagittarius Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो दिन अपने लाइफ पार्टनर के साथ बिताएं. शनिवार को आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा बर्ताव करेगा. अगर कुछ गलत हो रहा है उन्हें सही करने का प्रयास करें. इसके साथ ही अपने साथी के साथ समय बिताएं. इससे रिश्तों में गर्माहट आएगी.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए तैयार हो सकता है. शनिवार को मुलाकात के दौरान वह अपने मन की बात आपसे बोल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा. सिंगल हैं तो आपके लिए दिन खास रहने वाला है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

मौसम के हिसाब से लव लाइफ के लिए शनिवार का दिन अच्छा है. आपका लव पार्टनर शनिवार को आपसे अपने मन की बात बोल सकता है. वह लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है. यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. शादी की बात पर परिवार भी सहमत है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मार्च का पहला सप्ताह बीतने को है. इस बीच मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर तेज हो चुका है. शनिवार को मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शनिवार को आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.  स्वास्थ्य के चलते चिंतित रह सकते हैं, लेकिन आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. सिंगल को उनका प्यार मिल सकता है.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.