• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 24 March 2026: किसका टूटेगा दिल? किसकी जिंदगी में रोमांस होगा भरपूर,  जानें मेष से मीन तक की राशियों की लव लाइफ का हाल

Kal Ka Love Rashifal 24 March 2026: किसका टूटेगा दिल? किसकी जिंदगी में रोमांस होगा भरपूर,  जानें मेष से मीन तक की राशियों की लव लाइफ का हाल

Kal Ka Love Rashifal In Hindi | Love Rashifal Today| Love Horoscope Today :  मेष से लेकर मीन तक की कुछ राशि के जातकों का पार्टनर अपने व्यवहार के लिए आपसे माफी मांग सकता है. पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे तो कुछ का ब्रेकअप भी हो सकता है. मंगलवार (24 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी. 


By: JP Yadav | Published: March 23, 2026 1:47:10 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपका पार्टनर आपके साथ में बाहर जाने की जिद कर सकता है. समय का अभाव है, लेकिन कोशिश करके बात माननी चाहिए. मौसम के हिसाब से अपने साथी के साथ समय बिताने का यह अच्छा अवसर है. मंगलवार को अपने पार्टनर की बात को मानना आपके लिए जरूरी है, वरना रिश्ता भी प्रभावित हो सकता है.

Taurus Daily Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपके पार्टनर को चोट लग सकती है, जिस कारण उनका मन ठीक नहीं रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्या भी हो सकती है. इस समय आपको अपने साथी के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी. साथ ही आपका साथी आपको सम्मान देगा.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

किसी दूसरे के कहने पर आपका लव पार्टनर आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है, जिससे आपका मन उदास रहेगा. मंगलवार को आप अपने लव पार्टनर की किसी बात को लेकर बहुत दुखी हो सकते हैं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि  के जातक अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातों को सुनकर उन पर बेवजह ही आरोप-प्रत्यारोप लगा सकते हैं. इस वजह से आपका पार्टनर दुखी हो सकता है. वह आपसे संबंध तोड़ने के बारे में सोच-विचार कर सकता है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के लव कपल मुलाकात करेंगे. शादीशुदा हैं तो आपकी अपनी लाइफ पार्टनर के साथ कुछ बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है. इसके चलते आप पार्टनर से नाराज हो सकते हैं. अच्छा होगा अपने साथी को मनाने का प्रयास करें. इसके लिए कोई गिफ्ट दें, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा. जल्द ही आपका रिश्ता सामान्य हो जाएगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

आप अपने पार्टनर के साथ मंगलवार को कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. बहुत दिनों के बाद अपने साथी के साथ बाहर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार में चल रहे तनाव के वातावरण से कुछ हद तक आराम मिलेगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है. कुछ समय से आपके साथ समय बिताना चाहता है, लेकिन जरूरी काम के चलते ऐसा होना संभव नहीं हो पा रहा है. इससे आपका पार्टनर मंगलवार को आपसे कुछ शिकायत कर सकता है. पार्टनर के साथ समय बिताएंगे.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी पर्सनल बात शेयर कर सकता है. वह आप पर बहुत विश्वास करके कोई पर्सनल बात कहना चाहता है. अपने साथी की बात को समझने का प्रयास करें, जिससे आपका पार्टनर की नजर में सम्मान बढ़ेगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

मंगलवार को आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है. बहुत दिनों से कुछ बात जो उनके मन में चल रही है आपसे शेयर कर सकते हैं. इससे आपका मन प्रसन्न रहे. साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

मंगलवार का दिन लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है. आपका पार्टनर आपके साथ शॉपिंग करने के लिए आपको बोल सकता है. इसके चलते बजट प्रभावित होगा और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. मंगलवार को आपको आपके साथी का भरपूर प्यार मिलेगा. दिनभर खुशी के साथ बिताएंगे.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का मंगलवार का दिन अच्छा बीतने वाला है. मंगलवार को आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. साथ ही अपने पार्टनर के साथ सोमवार दिन भर साथ रहेंगे. घर के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों का मंगलवार का दिन अच्छा बीतने वाला है. मंगलवार को आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. साथ ही अपने पार्टनर के साथ सोमवार दिन भर साथ रहेंगे. घर के कार्यों में उनका सहयोग करेंगे.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.