• Home>
  • Gallery»
  • Kal Ka Love Rashifal 04 March 2026: होली के दिन किन लोगों पर होगी प्यार की बरसात; किसे नहीं मिलेगा लव पार्टनर का साथ, जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Kal Ka Love Rashifal 04 March 2026: होली के दिन किन लोगों पर होगी प्यार की बरसात; किसे नहीं मिलेगा लव पार्टनर का साथ, जानें सभी 12 राशियों की लव लाइफ

Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 04 March 2026 | Love Rashifal Today: बुधवार (04 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं.  मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.


By: JP Yadav | Last Updated: March 3, 2026 4:53:39 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका पार्टनर अपने स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान दिखाई देगा.  इस समय आपका साथ देना उन्हें बहुत खुशी देगा और आपका संबंध मजबूत होगा. ऐसे समय में आपको उनका साथ रहना बहुत जरूरी है. उन्हें एक साथी की जरूरत महसूस होगी.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

किसी बात को बार-बार दोहराने से पार्टनर परेशान हो सकता है. आपका पार्टनर आपके किसी व्यवहार के कारण आप से चिड़ सकता है, इसलिए पार्टनर के मूड को देखकर ही बातचीत करें, वरना विवाद खड़ा हो सकता है.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें। नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है. अपने साथी पार्टनर का ख्याल रखें. आप अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

अपने साथी का ख्याल रखें और कोशिश करें कि उनकी इच्छाओं को पूर्ति हो. आपका पार्टनर आपसे कोई उपहार मांग सकता है.हो सकता है आपको अपने साथी के साथ शॉपिंग आदि के लिए जाना पड़े, जिस कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप अपने पार्टनर के साथ मार्केट आदि जा सकते हैं. लव पार्टनर की मनपसंद की शॉपिंग आपको करनी पड़ सकती है, जिस कारण आर्थिक बजट बिगड़ सकता है. शादीशुदा को सला है कि वह अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएं.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने जा सकता है. इसके साथ ही शॉपिंग आदि करने से आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है. शादीशुदा हैंतो अपने साथी के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा. आपका साथी आपसे प्रसन्न रहेगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

कुछ बातों के चलते आपका साथी नाराज रह सकता है. उन्हें मनाने के लिए कोई अच्छा गिफ्ट दें और अपने साथी के साथ समय बिताएं. बुधवार को आपका लव पार्टनर आपकी कुछ बातों के चलते नाराज हो सकता है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

अपने लव पार्टनर के साथ बुधवार को मस्ती करेंगे. आप अपने लव पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर खुश दिखाई पड़ेगा.आपका लाइफ पार्टनर बुधवार शाम को आपके साथ बाहर घूमने जा सकता है. फिल्म देखने का प्रोग्राम बनने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

अच्छा होगा बुधवार को साथी के साथ व्यवहार ठीक रखें. उनके मन को बातों को समझने का प्रयास करें, वरना अपने साथी पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है. इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ सकता है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

बुधवार को आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं, जिससे आपका साथी खुश रहेगा. शाम को आपका लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है. साथ ही आपका समय न देना आपके पार्टनर को दुखी कर सकता है.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शादीशुदा हैं तो बुधवार को आप अपनी फैमिली के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं. इसके साथ ही आपका दिन आपके लव पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है. लव रिलेशन में हैं तो आपका साथी आपके साथ दिनभर खुश रहेगा. सुबह होली खेलेंगे जबकि शाम को साथ में समय गुजारेंगे. शाम को जो भी मन में हो साथी को बोल सकते हैं.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को कोई विशेष खुशखबरी आपको मिल सकती है. लव पार्टनर की मुलाकात होगी और आपका साथी आपके व्यवहार से खुश रहेगा. इसके साथ ही आपके पार्टनर से आपको भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा. लव कपल कहीं बाहर जा सकते हैं.

Disclaimer - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.