Kal Ka Love Rashifal 03 March 2026: किसका होगा ब्रेकअप-किसे मिलेगा लव पार्टनर? जानें चंद्र ग्रहण के दिन कैसी रहेगी सभी 12 राशियों की लव लाइफ
Today Love Rashifal | Aaj Ka Love Rashifal 03 March 2026 | Love Rashifal Today: मंगलवार (03 मार्च, 2026) का दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिलाजुला है. कुछ राशि के जातकों के बीच अनबन होगी और ब्रेकअप तक हो सकता है. कुछ सिंगल जातकों के शादी के रिश्ते भी आ सकते हैं. मेष (Aries), वृषभ (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius) और मीन (Pisces) राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन? 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए लव लाइफ के लिहाज से मंगलवार का दिन मिला-जुला रहेगा. ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर से विवाद से बचें वरना आपके संबंध में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है. मंगलवार को अपने पार्टनर को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे. आप दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है. इस दौरान आपकी चुप्पी और एक सॉरी से रिश्ते बहुत ही सामान्य हो जाएंगे.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
लव कपल के बीच चल रही दूरियां मंगलवार को खत्म होंगी. भविष्य को लेकर आप दोनों ही बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आप दोनों का भला और लाभ होगा.डिमांड पर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. इसके साथ में खाना पीना घूमने इंजॉय करना आप दोनों के लिए अच्छा साबित होगा. इस समय मौका मिलने पर आप भविष्य की प्लानिंग पर भी चर्चा कर सकते हैं.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को अपने पार्टनर से आपके संबंध अच्छे रहेंगे. अपनी लव लाइफ के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. आपका व्यवहार अच्छा रहेगा तो आपका पार्टनर आपके साथ खुश दिखाई देगा. बहुत दिनों बाद आप दोनों साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण आप दोनों का मूड बहुत अच्छा रहने वाला है. अगले दिन त्योहार के चलते आप दोनों नई और सरप्राइज प्लानिंग भी कर सकते हैं.
कर्क दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को किसी बात को लेकर अपने पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है. इसके चलते आप दोनों का व्यवहार खराब होगा. आपका पार्टनर आपसे व्यावहारिक रूप से दूर होता दिखाई देगा. अच्छा होगा आपसी संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करें, वरना रिश्ते खत्म हो सकते हैं या फिर बहुत ही ज्यादा खराब हो सकते हैं.
सिंह दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को आप अपने पार्टनर के साथ गलत व्यवहार कर सकते हैं, जिस कारण आप दोनों के बीच में मतभेद बढ़ जाएंगे. आपके व्यवहार से आपका साथी परेशान नजर आएगा. अपनी लव लाइफ को बचाने के लिए आप अपने व्यवहार में परिवर्तन करें. साथी के साथ समय बिताएं. हो सकता नाराज साथी आपसे ब्रेकअप ही कर ले.
कन्या दैनिक लव राशिफल
लव कपल बाहर घूमने जा सकते हैं. इस दौरान लव पार्टनर आपको शॉपिंग भी करा सकता है. कुल मिलाकर मंगलवार को आप अपने पार्टनर के साथ फुल मस्ती के मूड में नजर आएंगे. इससे वह काफी खुश भी नजर आएगा. यदि अभी तक अपने मन की बात पार्टनर को नहीं कही है, तो मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा है. इस दौरान मौका मिलने पर आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं.
तुला दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को आप अपने पार्टनर के साथ अपनी पुरानी बातों को लेकर काफी भावुक दिखाई देंगे. पुरानी बातों को याद कर मंगलवार का दिन आप अपने साथी के साथ बिताने वाले हैं. मंगलवार को अपने पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका पार्टनर काफी खुश नजर आएगा.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को आपका पार्टनर आपसे कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान दिखाई देंगे. आपकी कोई बात उनके मन को छू सकती है, इसके चलते रिश्ते में कुछ परेशानियां महसूस होंगी. अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर कुछ बातें करें, वरना हालात ब्रेकअप तक जा सकते हैं.
धनु दैनिक लव राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए लव लाइफ के लिहाज से मंगलवार का दिन मिला-जुला रहेगा. ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर से विवाद से बचें वरना आपके संबंध में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है. मंगलवार को अपने पार्टनर को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे. आप दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है. इस दौरान आपकी चुप्पी और एक सॉरी से रिश्ते बहुत ही सामान्य हो जाएंगे.
मकर दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को आप परिवार के लिए खुद के घर के लिए सजावट का सामान खरीद सकते हैं. पत्नी के लिए शॉपिंग और फिल्म देखने की प्लानिंग कर सकते हैं. लव रिलेशन में हैं तो मंगलवार को आप अपने पार्टनर के साथ अपने आगामी समय को लेकर योजना बना सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
मंगलवार को किसी नए कार्य की शुरुआत करने का निर्णय आप अपनी लव लाइफ में ले सकते हैं. इसमें लव पार्टनर की सहमति रहेगी. मंगलवार का दिन अपने पार्टनर के साथ आपका ठीक-ठाक रहेगा. आप दोनों के बीच में चल रही दूरियों को आप दोनों ही मिटाने का प्रयास करते दिखेंगे, जिसमें आप दोनों सफल भी होंगे.
मीन दैनिक लव राशिफल
लव लाइफ के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा है. मंगलवार को अपने पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं. मंगलवार को कहीं बाहर जा सकते हैं. यह यात्रा आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है. बाहर जाने के दौरान लव कपल के बीच की दूरियां कम होंगी. आप किसी बात को लेकर जो उलझन चल रही है तो उसे सुलझाने में सफल होंगे.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.