कमजोर नजरे तेज करे और आँखो की रोशनी बढ़ाए, खाए ये 6 फूड्स जो बनाए आपकी आंखों को मजबूत
आजकल बच्चों और युवाओं की आंखें भी तेजी से कमजोर हो रही हैं। इसकी बड़ी वजह है घंटों स्क्रीन पर समय बिताना, नींद की कमी और गलत खानपान। आंखों की रोशनी कमजोर होने पर धुंधला दिखना, सिरदर्द और आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। दवाइयों या चश्मे के साथ-साथ डाइट का ख्याल रखना जरूरी है। कुछ खास फूड्स जैसे गाजर, पालक, नट्स, मछली, अंडा, ब्रोकली और सिट्रस फल आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं और नजर को तेज करने में मदद करते हैं।
गाजर और आंखों की रोशनी
गाजर को आंखों के लिए सबसे अच्छा खाना माना जाता है। इसमें विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है। ये रेटिना को मजबूत और हेल्दी रखते हैं। गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज बनी रहती है और आंखों कमजोर नही होती है।
पालक और हरी सब्जियों का जादू
पालक में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आंखों को यूवी किरणों और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। पालक खाने से मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याएं कम होती हैं। हरी सब्जियां रोजाना खाने से आंखें लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।
फैटी फिश से पोषण
साल्मन और टूना जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह आंखों की ड्रायनेस को कम करता है और रेटिना को पोषण देता है। मछली खाने से आंखों की कार्यक्षमता सही रहती है और रोशनी बनी रहती है।
अंडे का कमाल
अंडे में ल्यूटिन, जेक्सैन्थिन और विटामिन E होता है। ये आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और उम्र के साथ आने वाली समस्याओं जैसे कमजोर नजर को कम करते हैं। नाश्ते में अंडा खाना आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
नट्स और बीज
बादाम, अखरोट और चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज आंखों के लिए बहुत अच्छे हैं। इनमें विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। ये आंखों को नुकसान से बचाते हैं और रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं।
सिट्रस फ्रूट्स और ब्रोकली
नींबू, संतरा और मौसंबी जैसे सिट्रस फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। ये आंखों को मोतियाबिंद से बचाते हैं। साथ ही ब्रोकली में विटामिन A, C, E और ल्यूटिन होता है, जो आंखों की सेल्स को रिपेयर और हेल्दी बनाए रखता है।
Disclaimer
यह जानकारी केवल पढ़ने और समझने के लिए है। किसी भी काम या फैसले के लिए हमेशा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।