बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या? पौंडी गांव में मची सनसनी

मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balaghat) के पौंडी गांव (Pondi Village) में एक बुजुर्ग दंपती (Elderly Couple) की संदिग्ध मौत (Suspicious Death) से सनसनी फैल गई है. पत्नी खून से लथपथ मृत मिलीं, जबकि पति फंदे पर लटके पाए गए. पुलिस इसे हत्या-आत्महत्या (Muder Crime) का मामला मानकर जांच कर रही है.

Published by DARSHNA DEEP

Balaghat Elderly Couple Suspicious Death Case:  मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के पौंडी गांव, बैगा टोला से बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत से पूरे गांव में हड़कंप का मौहाल मच गया है. दरअसल, सुबह उनके घर के अंदर पत्नी सरस्वती बाई कावरे खून से लथपथ मिलीं थीं, तो वहीं, दूसरी तरफ उनके पति शंभूलाल का वरेपास ही फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे. 

क्या है घटना का पूरा मामला?

मृतक दंपती के दामाद पुष्पराम चौधरी और भांजे नीलेश नेवारे जब शनिवार को अपने ससुराल पहुंचे, तो उन्हें मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पड़ा मिला.  दरवाजा धक्का देकर खोलने पर उन्हें यह भयानक दृश्य देखने के बाद उनके होश उड़ गए. सरस्वती बाई जमीन पर पड़ी थीं और सिर के पास खून फैला हुआ था, जबकि शंभूलाल कावरे फंदे पर लटके मिले थे. उनके दामाद ने इस पूरी घटना के बारे में सूचना दी गई. 

पुलिस ने मामले में जांच की शुरू

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बालाघाट से एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाकर तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी. थाना प्रभारी जे.डी. पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक पुलिस को यह हत्या के बाद आत्महत्या का भी मामला लग रहा है. फिलहाल ऐसी आशंक जताी जा रही है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर बाद में खुदकुशी कर ली.

घटना पर ग्रामीणों ने दी जानकारी

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका सरस्वती बाई लंबे समय से बीमार थीं और यहां तक की उनका इलाज भी चल रहा था. दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, और वे दोनों घर में अकेले रहते थे. फिलहाल, पुलिस एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026