क्या आप भी कर रहीं सारा अली खान की तरह गलती? कुर्ती के साथ लेगिंग्स नहीं बल्कि…

क्या आप भी कुर्ती के साथ लैगिंग्स पहनती हैं? तो बड़ी गलती कर रही हैं, क्योंकि अब कुर्ती के साथ लेगिंग्स ट्रेंड में नहीं है। यहां जानते हैं कि आप कुर्ती के साथ क्या-क्या कैरी कर सकते हैं।

Published by Prachi Tandon

फैशन एक ऐसी इंडस्ट्री है जो हर दिन बदलती है और इसमें नए-नए ट्रेंड्स आते ही रहते हैं। वहीं, कुछ लोग तो सेलेब्स को देखकर अपना आउटफिट चुनते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो रुक जाइए। क्योंकि, कई बार सेलेब्स को बिना सोचे समझे फॉलो करना आपको आउट डेटेड बना सकता है और फैशन डिजास्टर की तरफ ले जा सकता है।

सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें सारा अली खान व्हाइट कलर की कुर्ती के साथ लेगिंग्स कैरी किए दिखाई दी हैं। यह पहली नजर में आपको बिल्कुल सही लग सकता है, लेकिन फैशन की सेंस रखने वालों के लिए यह आउटडेटेड ट्रेंड है। 

कुर्ती के साथ लेगिंग्स नहीं, कैरी करें ये चीजें

A post shared by Tina Walia | Image Stylist and Integrative Wellness Coach (@tinawalia_imagecoach)

टिनावालिया नाम की इमेज कोच ने इंस्टाग्राम पर हाल में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सारा अली खान के आउटफिट का रेफरेंस लिया है और बताया है कि कुर्ती के साथ लेगिंग्स पहनना आउटडेटेड हो गया है। इमेज कोच ने साथ ही बताया है कि कुर्ती की जगह क्या-क्या कैरी किया जा सकता है। 

Related Post

स्ट्रेट पैंट्स

अगर आप कॉलेज से लेकर ऑफिस आउटफिट्स में कुर्ती कैरी करती हैं, तो लेगिंग्स की जगह स्ट्रेस पैंट्स भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक को बेहतर बनाने में ज्यादा मदद कर सकता है। 

शरारा

फेस्टिवल के मौके पर अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए आप कुर्ती के साथ शरारा भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ फेस्टिवल वाइब भी देता है।

प्लाजो/वाइड लेग प्लाजो

आप फैशन के साथ कंफर्ट का भी ध्यान रखना चाहती हैं तो कुर्ती के साथ प्लाजो भी कैरी कर सकती हैं। आप चाहे नॉर्मल प्लाजो या वाइड लेग प्लाजो के साथ अपनी फेवरेट कुर्ती का मैच बना सकती हैं। 

जींस

चाहें तो जींस के साथ भी कुर्ती कैरी की जा सकती है। आजकल वाइड लेग जींस ट्रेंड में है और इसके साथ कुर्ती आपके स्टाइलिश लुक को ट्रेडिशनल बना सकती है। 

अब जब भी आप कुर्ती कैरी करें, चाहे वह घुटने की लंबाई तक हैं या फिर घुटने से नीचे हैं तब आप इमेज कोच की बताई इन टिप्स का ध्यान रख सकती हैं। यह लुक को स्टाइलिश और क्लासी बनाएंगी। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाने में भी मदद करेंगी।

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026

Bihar triple murder: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला रेतकर की हत्या

Bihar triple murder:  बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक व्यक्ति ने अपने…

March 27, 2026