Mandir Ghanti Significance: मंदिर में प्रवेश से पहले क्यों बजाते हैं घंटी, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण?

Mandir Ghanti Significance: मंदिर में घंटी बजाना बहुत शुभ माना जाता है. मंदिर में प्रवेश करते ही लोगों को घंटी जरूर बजानी चाहिए, माना जाता है ऐसा करना पवित्रता का प्रतीक है. यह ध्वनि देवी-देवताओं के सिद्धांत को बरकरार रखती है और बुरी ऊर्जाओं को दूर भगाती है.

Published by Tavishi Kalra

Mandir Ghanti Significance: मंदिर को एक बहुत ही पवित्र जगह माना जाता है. जहां लोग अपने अराध्य की पूजा-अर्चना करने और भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं. मंदिर में घंटी बजाना शुभ माना गया है. धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही रूपों से इस बात को महत्वपूर्ण माना गया है. जिस प्रकार किसी के घर में प्रवेश करने से पहले आप उनके घर को खटकाकर जाते हैं, उसी प्रकार भगवान के द्वार या उनके घर पर प्रवेश करने से पहले घंटी को बजाया जाता है. भगवान का ध्यान आकर्षित किया जाता है और उन्हें बताया जाता है कि हम आपके द्वार पर आएं हैं.

क्यों बजाते हैं मंदिर में घंटी?

  • लोग मंदिर में जाते ही घंटी इसलिए बजाते हैं क्योंकि यह घंटी देवताओं को भक्त की उपस्थिति का संकेत देती है, मानो भक्त की पुकार उन तक पहुंचाई जा रही हो. घंटी बजाना यानि देवताओं का आवाहन करने का एक स्त्रोत है.
  • मंदिर के वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाएं रखने के लिए मंदिर की घंटी बजाई जाती है. घंटी की ध्वनि अशुभ शक्तियों या नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है और पॉजीटिव वातावरण बनाती है. जिसे बजाते से मंदिर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बनता है.
  • ऐसी मान्यता है कि मंदिर की घंटी बजाने से मंदिर की सभी मूर्तियां जागृत हो जाती हैं. इसीलिए मंदिर में प्रवेश से पहले और पूजा के दौरान घंटी बजाने से वातावरण चैतन्य हो उठता है.

वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिक कारण की बात करें तो मंदिर के गर्भग्रह में प्रवेश से पहले घंटी बजाना इसलिए शुभ होता है क्योंकि घंटी की कंपन से बैक्टीरिया-वायरस खत्म होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे भक्त एकाग्र होकर पूजा कर सकें.

Related Post

पुराण के अनुसार महत्व

  • स्कंद पुराण के अनुसार घंटी बजने से जो आवाज निकलती है, वह ‘ॐ’ की ध्वनि के समान होती है. माना जाता है कि मंदिर में घंटी बजाने से साधक को ‘ॐ’ उच्चारण के समान पुण्य की प्राप्ति होती है.
  • अगम शास्त्र और पुराणों के अनुसार माना गया है कि मंदिर में घंटी बजाने से पापों का नाश होता है, साथ ही मन शांत होता है.
  • मंदिर में घंटी बजाने से हम भगवान का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं और उनसे अपने कल्याण की प्रर्थना करते हैं.

Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर भेजें अपनों को यह खास शुभकामना संदेश और दें इस पर्व की बधाई

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा, सऊदी अरब के बेस पर ईरानी हमला; कई अमेरिकी सैनिक घायल

Middle East conflict: ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल से…

March 28, 2026

Today Weather: मौसम का कहर! 48 घंटों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 28 March 2026: देशभर में अगले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश की…

March 28, 2026

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026