Categories: देश

उत्तराखंड पर दुबारा आई आफत! अब बचने का नहीं कोई रास्ता, धराली के बाद भटवाड़ी…रेस्क्यू टीमों ने भी खड़े किए हाथ

Uttarkashi Cloud Burst: जहाँ एक तरफ धराली में बादल फटने से सब कुछ बर्बाद हो गया। वहीँ अब उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक रात भर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, बचाव दल लगातार धराली पहुँच रहे हैं।

Published by Heena Khan

Uttarkashi Cloud Burst: जहाँ एक तरफ धराली में बादल फटने से सब कुछ बर्बाद हो गया। वहीँ अब उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक रात भर कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, बचाव दल लगातार धराली पहुँच रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान, उत्तरकाशी से 20 किलोमीटर पहले नालू पानी में पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गया । वहीँ यह पूरा रास्ता भी तहस-नहस हो गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ से लेकर आईटीबीपी भी आगे नहीं बढ़ पा रहे। उत्तराखंड में रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों के लिए अब तेज बारिश वाला रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बह गई सड़क 

मौसम विभाग ने जिन जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर ज़िले शामिल हैं। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, उत्तरकाशी से भटवारी जाने वाला सभी रस्तव पूरी तरह से बर्बाद हो गए। वहीँ कई रास्ते और रोड ऐसे हैं जिनपर खतरा मंडरा रहा है। कभी भी संपर्क टूट सकता है। आईटीबीपी और एम्बुलेंस की गाड़ियाँ रुक गई हैं। भटवारी यहाँ से 12 किलोमीटर दूर है। खबर आ रही है कि भटवारी में लगभग 150 मीटर सड़क बह गई है, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

Related Post

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में नहीं फटा कोई बादल-वादल ? देहरादून मौसम विभाग ने बताई बाढ़ आने की असली वजह, दिल्ली भेजी गई भयंकर रिपोर्ट

नहीं बचा पा रहीं रेस्क्यू टीम

धराली में आई आपदा के बाद मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। बचाव दल अभी घटना स्थल पर नहीं पहुँच पा रहा है। हालाँकि कुछ टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। लेकिन भूस्खलन और सड़कें धँसी होने के कारण कई टीमें रास्ते में ही फँसी हुई हैं। वहीं, रेस्क्यू के लिए धराली आ रहे आईटीबीपी के जवान भी मनेरी के पास फँसे हुए हैं। आगे सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें हैं जो कभी भी बह सकती हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026