Categories: देश

एक प्यार ऐसा भी…लाखों खर्च कर लड़के से बना लड़की, फिर ऐसा क्या हुआ कि थाने पहुंच गया मामला

पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि समलैंगिक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और कई सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया।

Published by Ashish Rai

Transgender Love Story MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रांसवुमन को प्रेम प्रसंग और शादी के नाम पर ठगा गया। पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि समलैंगिक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और कई सालों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं अब युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

https://www.inkhabar.com/world/jaishankar-quad-summit-zero-tolerance-terroris-operation-sindur-cross-border-terrorism-9404/

साथी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक यह मामला भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक ट्रांसवुमन ने अपने साथी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि भोपाल में रहने वाले समलैंगिक युवक (पीड़िता) की बहन का ससुराल नर्मदापुरम में है, जहां वह अक्सर जाता था। इसी दौरान उसकी बहन की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से जान-पहचान हुई। दोनों युवकों में पहले दोस्ती हुई और फिर बाद में अफेयर हो गया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 

Related Post

18 लाख रुपए खर्च कर कराया जेंडर चेंज

दोनों के बीच तय हुआ कि भोपाल में रहने वाला युवक अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बनेगा, जिसके बाद उनकी शादी होगी। इसके बाद इलाज के तहत पीड़िता ने पहले हॉरमोनल बदलाव की दवाइयां लेनी शुरू कीं। फिर युवक ने इंदौर के एक अस्पताल में 18 लाख रुपए खर्च कर अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया। लिंग परिवर्तन कराने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में रहे। हालांकि बाद में साथी युवक ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने जब दबाव बनाया तो उसके साथी ने धमकी दी कि वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में की है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.inkhabar.com/india/asaduddin-owaisi-slams-election-commission-bihar-assembly-election-2025-aimim-bihar-voter-list-controversy-modi-government-9743/

Ashish Rai

Recent Posts

India US Trade Deal: आखिर किन शर्तों पर माने ट्रंप? राष्ट्रपति के साइन से खत्म हुआ 25% टैरिफ, जानें डील की डिटेल्स

Donald Trump: टैरिफ वॉर को लेकर कहीं न कहीं भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ते…

February 7, 2026

Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड में चेंज कराने जा रहे फोटो, तो गलती से भी न भूलें ये चीज

Aadhaar Photo Update: अगर आपके आधार कार्ड में पुरानी फोटो लगी है और आपको उसे…

February 6, 2026

Delhi Metro: कल सुबह मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, ब्लू लाइन पर कुछ घंटों तक बदला रहेगा ट्रेनों का समय

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रों से ट्रेवल करने वालों के लिए एक खबर है. कल…

February 6, 2026