Categories: देश

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं गर्मी का डबल अटैक

Aaj Ka Mausam : आज देशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलता हुआ नजर आएगा. पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है. जिसका असर दिल्ली, यूपी और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है.

Published by Preeti Rajput

Todays Weather | Aaj Ka Mausam : देश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में बादल, बारिश और आंधी की पूरी संभावना है. वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में गर्मी का आलम देखने को मिलेगा. 

मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में बादल दिनभर आसमान में छाए रहेंगे. बादलों के कारण कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी का भी अनुमान है. तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी, जिसके कारण गर्मी से राहत मिलेगी. लेकिन इस मौसम से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम फिलहाल खराब ही बना रहेगा. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है. वहीं निचले इलाके में बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी. तापमान में पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को गिरावट आने से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. 

गुजरात और महाराष्ट्र का मौसम

गुजरात में मौसम साफ और गर्म बना रहेगा. फिलहाल वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा लोगों को परेशान कर सकती है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. तेज हवाओं को साथ मौसम अचानक बदल सकता है. मुंबई में आज उमस भरा दिन रहेगा. 

Related Post

Navratri 2026: अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा का महत्व, इस एक काम से खुलेंगे धन के द्वार

दक्षिण भारत में गर्मी

दक्षिण भारत में गर्मी और उमस का असर देखने को मिलने वाला है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक देखने को मिल सकती है. वहीं दिन का तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे कारण लोगों को अधिक गर्मी का अहसास रहेगा. देशभर में मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.

क्या सच होने वाली है प्राचीन भविष्यवाणी? Tel Aviv के आसमान में छाया ‘काला अंधेरा’, हजारों कौवों का जमावड़ा देख कांप उठे लोग!

Preeti Rajput

Recent Posts

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव, 5 मिनट तक ललाट पर सजेगा ‘सूर्य तिलक’

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला के तीसरे जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.…

March 27, 2026