Categories: देश

Jharkhand Naxal Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का ईनामी कुंवर मांझी समेत दो नक्सली ढेर…एक जवान शहीद

Jharkhand Naxal Encounter: समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, बिरहोरडेरा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार तड़के तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह करीब छह बजे जैसे ही पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ, दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।

Published by Shubahm Srivastava

Jharkhand Naxal Encounter: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खबरों के मुताबिक एक मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसके अलावा गोलीबारी में सीआरपीएफ की कोबरा-209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया है। 

5 लाख का ईनामी कुंवर मांझी मारा गया

सामने आ रही जानकारी के अनुसार, झारखंड के बोकारो जिले के जोगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ी के काशीटांड़ जंगल में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान सब-जोनल नक्सली कमांडर कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ सादे को मार गिराया। बता दें कि कुंवर मांझी पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 209 कोबरा यूनिट और झारखंड पुलिस के जवानों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। मुठभेड़ के बाद एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई।

आमना-सामना होते ही शुरू हुई फायरिंग

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, बिरहोरडेरा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार तड़के तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह करीब छह बजे जैसे ही पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ, दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इनमें से एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा साधारण कपड़ों में था।

Related Post

2025 में अब तक 16 नक्सली मारे गए

आपको बता दें कि झारखंड पुलिस ने इस साल राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। पुलिस के मुताबिक, इस साल अब तक पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। करीब 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पिछले साल 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए थे। इसके अलावा 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों में चार जोनल कमांडर, एक सब-जनरल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे।

Exclusive: खुल गया छांगुर बाबा के काले करतूतों का काला चिट्ठा, विदेश यात्रा से लेकर बैंक खातों तक…यहां जानें एक-एक डिटेल

Noida की 50 सोसाइटियों पर चलेगा ‘CM Yogi का बुलडोजर’, जारी किया गया सीधा नोटिस, जानिए कहां दिखेगा ये आतंक

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, जिसकी कर रहे थे मांग वो हुई पूरी

Contract lecturers News: राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब उनकी पुरानी संविदा सेवा…

April 1, 2026

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों के 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गांव में तनाव, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

Agra minor viral video: आगरा में नाबालिगों से जुड़े 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने…

April 1, 2026

Bikes launching April: अप्रैल में लॉन्च होने वाली बाइक्स, यहां देखें पूरी लिस्ट, गुरिल्ला 450 एपेक्स से KTM और अपाचे तक

Bikes launching April 2026:  अप्रैल 2026 में भारतीय टू-अनेचर बाजार में कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित…

April 1, 2026

पहले रेप फिर ब्लैकमेल…48 अश्लील क्लिप्स से मचा हड़कंप, पुलिस का बड़ा एक्शन

Agra viral video case: इन वीडियो में कथित तौर पर 2 नाबालिग लड़कियां और 3…

April 1, 2026

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित…

April 1, 2026