Categories: देश

2 खूंखार तानाशाहों के बीच बढ़ रही दोस्ती, दुनिया में दस्तक देगा महाप्रलय, तिनके की तरह उड़ जाएंगे ताकतवर देश

Russia-North Korea Relations: यूक्रेन युद्ध के दौरान उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार और सैनिक भेजे थे और बदले में रूस ने उसे आधुनिक सैन्य तकनीक से लेकर तेल तक सब कुछ दिया था।

Published by Jaydeep Chikhaliya

Russia-North Korea Relations: ईरान-इजरायल युद्ध ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से हमला करके पूरी दुनिया को चौंका दिया। लेकिन असली खतरा शायद वहां नहीं, बल्कि कहीं और है। एक ऐसा देश जो पहले से ही परमाणु हथियारों से लैस है और अब इस हमले को अपनी रणनीति को और तेज करने का बहाना मान सकता है। यह देश है उत्तर कोरिया। तानाशाह किम जोंग उन का साम्राज्य, जो अब और भी सतर्क हो गया है।

रूस और उत्तर कोरिया में बढ़ रही दोस्ती

किम जोंग उन पहले से ही मानते हैं कि परमाणु हथियार उनकी ताकत की गारंटी हैं। और अब जब अमेरिका ने ऐसे देश पर हमला किया है जो अभी तक परमाणु हथियार नहीं बना पाया है, तो यह उत्तर कोरिया के लिए सीधा संदेश बन गया है कि बिना हथियारों के रहना खतरे से खाली नहीं है। ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ती दोस्ती और मजबूत हो सकती है। यूक्रेन युद्ध के दौरान प्योंगयांग ने रूस को हथियार और सैनिक भेजे थे और बदले में रूस ने उसे आधुनिक सैन्य तकनीक से लेकर तेल तक सब कुछ दिया था। ट्रक ड्राइवर के बेटे ने इंग्लैंड में मचाया हाहाकार! 52 गेंदों में शतक ठोककर उड़ा दी अंग्रेजों की नींद, हर ओर हो रही खिलाड़ी की चर्चा

Related Post

उत्तर कोरिया के पास है ये हथियार

अब यह रिश्ता सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि रणनीतिक साझेदारी में तब्दील हो रहा है। आने वाले महीनों में संयुक्त हथियार विकास, सैन्य अभ्यास और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सभी तेजी से बढ़ सकते हैं। माना जाता है कि उत्तर कोरिया के पास अब 40 से 50 परमाणु हथियार और आईसीबीएम जैसी मिसाइलें हैं जो अमेरिका तक मार कर सकती हैं। ऐसे में अमेरिका के लिए उत्तर कोरिया के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई की कल्पना करना भी मुश्किल हो गया है।

ईरान से भी ज्यादा खतरनाक है उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ईरान से भी ज्यादा खतरनाक है। उसके पास हथियार हैं, संसाधन हैं और अब रूस जैसा मजबूत साथी भी है। ईरान पर अमेरिका का हमला भले ही एक संदेश रहा हो, लेकिन उत्तर कोरिया इसे एक और वजह के तौर पर देख सकता है। और वह वजह है अपने परमाणु कार्यक्रम को तेज करना। तो कुल मिलाकर बात यह है कि इस हमले ने किम जोंग उन को डरा नहीं दिया है, बल्कि शायद उन्हें और यकीन दिला दिया है कि जिनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं, वे ही निशाने पर हैं। और यह सोच आने वाले समय में दुनिया को और अस्थिर कर सकती है। 76000 अरब के कर्ज में डूबा पाकिस्तान, लेकिन फिर मिल गई 544 मिलियन डॉलर की भीख, आखिर कंगाल Pak पर कौन है इतना मेहरबान?

Jaydeep Chikhaliya
Published by Jaydeep Chikhaliya

Recent Posts

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026