Categories: देश

Republic Day 2026: आखिर क्यों शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र, क्या है इसकी वजह?

Shubhanshu Shukla News: कल यानी रविवार को कुछ लोगों को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है. आखिर ऐसा क्यों किया गया है. इसके पीछे की वजह क्या है आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Republic Day 2026: रविवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. ये भारत का सबसे बड़ा शांति कालीन वीरता पुरस्कार है. शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय हैं जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गए. उन्होंने अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए और ये यात्रा Axion-4 मिशन का हिस्सा थी. वो अंतरिक्ष जाने वाले भारत के दूसरे व्यक्ति हैं. पहले राकेश शर्मा 41 साल पहले अंतरिक्ष गए थे.

शुभांशु शुक्ला की खास बातें

शुक्ला ने Axiom Mission-4 (Ax-4) मिशन के पायलट के रूप में काम किया. उन्होंने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में नाम रोशन किया. शुक्ला एक फाइटर पायलट भी हैं और उनके पास लगभग 2,000 घंटे की उड़ान का एक्सपीरिएंस है. उन्होंने कई तरह के फाइटर विमान उड़ाए हैं, जैसे: Su-30 MKI, MiG-21, MiG-29, Jaguar, Hawk, Dornier और An-32. इस मिशन को अमेरिकी कंपनी Axiom Space ने चलाया और इसमें NASA, ESA और ISRO ने भी मदद की.

अन्य पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 जवानों को 301 सैन्य और वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी. इनमें से कुछ मेन हैं:

 अशोक चक्र: 1
 कीर्ति चक्र: 3
 शौर्य चक्र: 13 (1 मृत्युपरांत)
 सेना मेडल (वीरता): 44
 नौसेना मेडल: 6
 वायु सेना मेडल: 2

महिलाओं की अद्भुत उपलब्धि

भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए को शौर्य चक्र मिला. ये दोनों महिला अधिकारी INSV तारिणी पर आठ महीने में पूरी दुनिया की समुद्री यात्रा कर इतिहास रचा. उन्होंने लगभग 40,000 किलोमीटर की दूरी तय की.

Related Post

और कौन-कौन सम्मानित हुए

कीर्ति चक्र से जो और लोग सम्मानित हुए हैं उनके नाम है-

 मेजर अर्जदीप सिंह (1 असम राइफल्स)
 नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा (2 पारा, विशेष बल)
 ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर

नायर भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए प्रशिक्षित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे.

अशोक चक्र का महत्व

शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित करना इस बात को दिखाता है कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र को कितना महत्व देता है. ये पुरस्कार उन लोगों को मिलता है जिन्होंने बहुत ही साहसिक काम किए हों.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Ban vs Pak: मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा! रन आउट के बाद सलमान आगा की बांग्लादेश कप्तान से भिड़ंत: VIDEO VIRAL

Bangladesh vs Pakistan: ODI मैच का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर…

March 14, 2026

‘हिंदू मुसलमानों से बेहतर’, बप्पा के सामने सिर झुकाती है ये मुस्लिम हसीना; दूसरे धर्म में कर चुकी हैं शादी

Mumtaz On Interfaith Marriage: एक्ट्रेस मुमताज ने इंटरफेथ मैरिज, पॉलिगैमी और आध्यात्मिक मान्यताओं पर खुलकर…

March 13, 2026

Aadhaar Address Update Online: फ्री में बदलें आधार पर नया एड्रेस, नोट करें प्रोसेस, डॉक्यमेंट्स समेत हर डिटेल

Aadhaar Address Update Online: देश के निवासी UIDAI के myAadhaar पोर्टल के ज़रिए अपना आधार…

March 13, 2026

NXT Summit 2026: डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने कैंसर को लेकर किया आगाह, खतरनाक बीमारी को लेकर दिए अहम सुझाव

NXT Summit 2026: दुनिया का सबसे बड़ा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मिशन है. ये पहल कैंसर…

March 13, 2026

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026