Categories: देश

AAP से अलग होंगे राघव चड्ढा! बीजेपी या कांग्रेस में किस पार्टी में होंगे शामिल? इस नेता ने की भविष्यवाणी

Raghav Chadha Updates: राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'उनका कांग्रेस में जाना संभव नहीं है, वह भाजपा में जा सकते हैं.'

Published by Preeti Rajput

Raghav Chadha Updates: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को लेकर सियासत तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो वह भाजपा या कांग्रेस किस पार्टी में शामिल होंगे? इस बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक बड़ा दावा कर एक और नई बहस छेड़ दी है. 

संदीप दीक्षित ने लगाए आरोप

संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चड्ढा का कांग्रेस में जाना तो संभव नहीं है और वह भविष्य में भाजपा में शामिल हो सकते हैं. दीक्षित ने आगे कहा कि पंजाब की राजनीति में कई तरह की उथल-पुथल देखने को मिल रही है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के अंदर ही टकराव की स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि, इन आरोपों और दावों के बीच राघव चड्ढा खुद कई बार साफ कर चुके हैं, कि वह पार्टी नहीं छोड़ने वाले हैं. उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और पार्टी छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता. 

राघव चड्ढा को दिया जवाब

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा को जवाब देते हुए कहा कि राघव का एक वीडियो सामने आया है. काफी अफसोस के साथ कहना पड रहा है कि जब देश के तमाम मुद्दों पर संसद में प्रस्ताव आता है तो आप साइन नहीं करते. भाजपा के खिलाफ आप आवाज नहीं उठाते. तमाम जो मुद्दे जनहित से जुड़े हैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गुजरात में मारपीट होती है, उस पर तो आप कुछ नहीं करते हैं. विपक्ष मुद्दों पर सदन से वॉकआउट करता है तो आप वॉकआउट नहीं करते. इन्हीं सारी चीजों का जवाब देश आपसे चाहते हैं.

Related Post

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

राघव चड्ढा ने क्या बोला?

राघव चड्ढा ने पहले भी कहा था कि आप एक विचारधारा की पार्टी है और वह हमेशा इसी के साथ जुड़े रहेंगे. उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी का सिपाही हूं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करता रहूंगा. उनके इस तरह के बयानों ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस तरह की चर्चाएं अक्सर चुनावी माहौल के समय तेज हो जाती है. आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही तीखी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण भी इस तरह की चीजें और बयान सामने आते रहते हैं.

Ramayana Teaser : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का दिव्य अवतार! रावण की झलक ने बढ़ाया उत्साह; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

AAP internal conflict: आप में अंदरूनी कलह, आतिशी बोलीं- मोदी की गोद में बैठे हैं राघव चड्ढा, पंजाब CM भगवंत मान ने भी घेरा

AAP internal conflict: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद खुलकर…

April 3, 2026

रोहिणी कोर्ट का बड़ा फैसला, गैंगस्टर काला जठेड़ी को नहीं मिली जमानत; जानें क्या है मामला?

Default bail plea rejected: काला जठेड़ी ने डिफॉल्ट बेल की मांग करते हुए तर्क दिया…

April 3, 2026

ग्लोबल फाइनेंस में करियर बनाना है? Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA करें

नई दिल्ली, अप्रैल 03: अगर आप फाइनेंस में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो…

April 3, 2026

Tamil Nadu Election: सियासी मुकाबले से पहले बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, मजबूत चेहरों पर खेला दांव; लिस्ट जारी

BJP Tamil Nadu Candidate List: बीजेपी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की…

April 3, 2026