Categories: देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी नितिन नबीन की ताजपोशी, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को दिए निर्देश; जानें और कौन-कौन होगा शामिल?

Nitin Naveen BJP President: BJP ने 19 और 20 जनवरी को भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं.

Published by Shubahm Srivastava
Nitin Naveen Appointment Ceremony: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की नियुक्ति 20 जनवरी को औपचारिक रूप से घोषित की जाएगी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मौजूद रहेंगे और नितिन नवीन के पदभार ग्रहण समारोह में संबोधन भी देंगे. भाजपा संगठन चुनावों के चुनाव अधिकारी लक्ष्मण उसी दिन सुबह भाजपा मुख्यालय में नितिन नवीन के निर्वाचित होने की घोषणा करेंगे.

सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक होंगे शामिल

यह कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति तय है. नितिन नवीन के चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा मुख्यालय की पाँचवीं मंजिल स्थित कक्ष में एक सादे समारोह में प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य शीर्ष नेता उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाएंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक संबोधन भी होगा.
पार्टी ने 19 और 20 जनवरी को भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक पूरी कर ली जाएगी.

नामांकन दाखिल करने के बाद की प्रक्रिया

नितिन नवीन की उम्मीदवारी के समर्थन में भाजपा के 37 संगठनात्मक राज्यों में से 30 राज्यों से नामांकन दाखिल किए जाएंगे. हर राज्य में 20 नेताओं के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे और उनमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को शामिल होना जरूरी है. अभी तक उन 30 राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो चुके हैं और वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं.
जिन सात राज्यों में संगठन चुनाव लंबित हैं, उनमें दिल्ली, कर्नाटक, मणिपुर और नागालैंड जैसे राज्य शामिल हैं. इन राज्यों से फिलहाल नामांकन या मतदान संभव नहीं होगा.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026