Categories: देश

ट्रैफिक का ‘झाम’ होगा कम! राजधानी को 33000 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी; पिंक-मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर का होगा उद्घाटन

New Delhi: पीएम मोदी 8 मार्च 2026 को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले है.दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए मेट्रो प्रोजेक्ट की बेनियाद भी रखी जाएगी.

Published by Preeti Rajput

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 8 मार्च 2026 को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले है. साथ ही दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए मेट्रो प्रोजेक्ट की बेनियाद भी कल रखी जाएगी. पीएम मोदी मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. वह दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) को भी हरी झंडी दिखाने वाले हैं. पिंक लाइन का कॉरिडोर रिंग मेट्रो लाइन का काम करेगा.  

10 मेट्रो स्टेशन बनाए गए

12.3 किलोमीटर का  मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन के अंदर 10 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं. जिनमें मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा, माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नाहकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर बाबरपुर शामिल हैं. जिनमे से आठ स्टेशन एलिवेटेड और दो भूमिगत स्टेशन हैं. ये कॉरिडोर पिंक लाइन मेट्रो के मजलिस पार्क-शिव विहार मेट्रो का हिस्सा हैं. इससे पिंक लाइन मेट्रो का दायरा अब 71.56 किमी हो जाएगा. 

सबसे ऊंचे वाले एलिवेटेड रूट

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि- दीपाली चोक-मजलिस पार्क मेट्रो रुट का एक बड़ा एलिवेटेड हिस्सा  है. जो 28.36 मीटर की ऊंचाई पर होगा, यह दिल्ली के सबसे ऊंचे वाले एलिवेटेड रूट में से एक होगा.मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर  के लिए यमुना नदी पर नया पुल बनाया गया है. मेट्रो ट्रैक और फ्लाईओवर जोड़ने के लिए वायाडक्ट  बना है. बता दें कि ,यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो का यह पांचवां ब्रिज है. 

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Related Post

3 नए कॉरिडोर

दिल्ली मेट्रो के 5(ए)  कॉरिडोर का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसमें एरो सिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 तक और गोल्डन लाइन एक्सटेंशन, तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज, तीसरा गोल्डन लाइन एक्सटेंशन, तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज शामिल है. 

नोएडा से लेकर हरियाणा

इस प्रोजेक्ट से हरियाणा  के निवासी भी वॉयलेट लाइन के जरिये तुगलकाबाद तक अब आसानी से जा सकते हैं. वहीं वहां से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक भी अब वह बिना भटके जा सकते हैं. नोएडा से आने वाले मेट्रो यात्री मैजेंटा लाइन से होकर कालिंदी कुंज पहुंच सकते हैं. गोल्डन लाइन के जरिये साउथ दिल्ली के दूसरे हिस्सों तक  यात्रा कर सकते हैं. 

UPSC Result: नए IAS या पहले से अफसर हैं ये रैंकर्स? सवालों के घेरे में यूपीएससी 2025 रिजल्ट; सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Narmada River: कभी पश्चिम तो कभी उत्तर… ये नदी क्यों बदलती रहती है दिशा, जानिए परिक्रमा की परंपरा और पूजा पद्धति

Narmada River: नर्मदा नदी को विश्व की एकमात्र ऐसी नदी माना जाता है जिसकी परिक्रमा…

March 7, 2026

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Bihar politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार से औपचारिक रूप…

March 7, 2026

Black Dosa: सांभर-चटनी के साथ परोसा गया ब्लैक डोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने जताई नाराजगी

Black Dosa: महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का ‘ब्लैक…

March 7, 2026