Categories: देश

Pears Soap Viral Video : पियर्स साबुन के वैल्यू पैक पर उठे सवाल, जानें कौन सा Pack खरीदना है बेहतर?

Pears Soap Viral Video : सोशल मीडिया पर एक पियर्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कौन सा साबुन खरीदना कितना सही है.

Published by sanskritij jaipuria

Pears Soap Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति पियर्स साबुन के अलग-अलग पैक की कीमत और वजन को लेकर सवाल उठा रहा है. वीडियो में वो व्यक्ति ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि कंपनी अपने अलग-अलग पैक में वजन और कीमत का बैलेंस ठीक तरीके से नहीं रख रही है.

वीडियो में बताया गया है कि पियर्स का सबसे छोटा साबुन 60 ग्राम का आता है, जिसकी कीमत 24 रुपये है. इसके बाद वो 100 ग्राम वाले साबुन की बात करता है, जिसकी एमआरपी 58 रुपये बताई गई है. व्यक्ति का कहना है कि अगर दोनों की तुलना की जाए तो 100 ग्राम वाले साबुन की कीमत 24 रुपये वाले साबुन की तुलना में लगभग 18 रुपये ज्यादा है, जबकि क्वालिटी या सामग्री में कोई खास फर्क नहीं है.

वैल्यू पैक पर उठे सवाल

इसके बाद वीडियो में व्यक्ति पैक ऑफ फोर यानी चार साबुनों के वैल्यू पैक की चर्चा करता है. इस पैक में चारों साबुन 75-75 ग्राम के होते हैं. यानी कुल वजन 300 ग्राम होता है. इसकी एमआरपी 175 रुपये बताई जाती है. व्यक्ति का कहना है कि अगर इसे 24 रुपये वाले छोटे साबुन की दर से देखा जाए तो इसकी कीमत करीब 120 रुपये होनी चाहिए, लेकिन कंपनी इससे काफी ज्यादा चार्ज कर रही है.

Related Post

A post shared by Rohit singh (@rohitsinghrajput13992)

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच इस विषय पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स का मानना है कि बड़ी कंपनियां अलग-अलग पैकिंग के नाम पर कीमतों में अंतर रखती हैं, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो जाते हैं. वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि पैकिंग, परिवहन और वितरण के खर्च के कारण कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर आना स्वाभाविक है.

कीमतों में पारदर्शिता की जरूरत

ये वीडियो एक बार फिर से ये सवाल उठाता है कि क्या लोगों को उत्पाद की असली कीमत और वजन के अनुपात की सही जानकारी मिल रही है? ग्राहक अब पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और वे अपने पैसे की सही कीमत जानना चाहते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026