Categories: देश

Sushma Swaraj Death Anniversary: छह बरस हो गए मां, Miss you, Ma…! सुषमा स्वराज की 6वीं पुण्यतिथि पर बेटी बांसुरी स्वराज ने कुछ इस तरह से किया मां को याद, एक्स पर शेयर की भावुक कविता

Sushma Swaraj Death Anniversary: भारत की विदेश नीति को नया आयाम देने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज 6वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान उनकी बेटी और भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने अपनी दिवंगत मां को याद किया। बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया हैंडल X पर सुषमा स्वराज की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक कविता पोस्ट की है।

Published by Shubahm Srivastava

Sushma Swaraj Death Anniversary: भारत की विदेश नीति को नया आयाम देने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज 6वीं पुण्यतिथि है। इस दौरान उनकी बेटी और भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने अपनी दिवंगत मां को याद किया। बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया हैंडल X पर सुषमा स्वराज की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक कविता पोस्ट की है। इस पोस्ट में बांसुरी का दर्द साफ झलक रहा है।

विदेशों में जरूरतमंद भारतीयों की हर स्थिती में की मदद

विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज ने विदेशों में रह रहे ज़रूरतमंद भारतीयों की बड़ी संख्या में मदद की थी। आज भी लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें याद करते हैं। आपको याद दिला दें कि निधन से कुछ घंटे पहले ही सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर मोदी सरकार की तारीफ की थी।

पीएम मोदी को था सुषमा स्वराज पर भरोसा

अगर पीएम मोदी के भरोसेमंद मंत्रियों की बात करें, तो सुषमा स्वराज का नाम शुरू से ही रहा है। इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 2014 में जीत के बाद पीएम मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा पर भरोसा जताया था।

इतना ही नहीं, पीएम मोदी का सुषमा पर भरोसा इतना ज़्यादा था कि 2015 में उन्होंने सुषमा को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था।

Related Post

उरी आतंकी हमले के बाद सुषमा ने इसी मंच से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। सुषमा मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से सांसद थीं। पीएम मोदी ने उनके निधन को निजी क्षति बताया था।

साल 2019 में हुआ था निधन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 6 अगस्त 2019 को 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सालों बाद, बांसुरी स्वराज ने उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया। और खुद को साबित करते हुए, बांसुरी नई दिल्ली सीट से जीतकर संसद पहुँच गई हैं।

Swami Prasad Maurya के साथ हो गया कांड, Video में सिर पर 2 लड़कों ने मारी टपली, फिर चेलों ने मचाया खूनमखून

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026