Categories: देश

Bihar politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, रविवार से जेडीयू में संभालेंगे कामकाज

Bihar politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार से औपचारिक रूप से जनता दल के कामकाज में सक्रिय होने जा रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झाा ने बताया कि निशांत पहले से ही जेडीयू से जुड़े रहे हैं.

Published by Ranjana Sharma

Bihar politics:  जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को जानकारी दी कि निशांत कुमार रविवार दोपहर 1 बजे से पार्टी के कामकाज में औपचारिक रूप से सक्रिय हो जाएंगे. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निशांत किसी नई पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं, क्योंकि वे शुरुआत से ही जेडीयू से जुड़े रहे हैं.

नेताओं और विधायकों से की मुलाकात

निशांत कुमार पिछले कुछ दिनों से पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. शुक्रवार रात उन्होंने पटना में संजय झा के आवास पर जेडीयू के कुछ युवा विधायकों से मुलाकात की. इसके बाद शनिवार को उन्होंने पार्टी के कई जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह भी मौजूद रहे.

पार्टी को मजबूत करने की कही बात

बैठक के बाद संजय झा ने बताया कि निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं से कहा है कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उनका कहना है कि वह आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने और बिहार के विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के कामों को आगे बढ़ाना और बिहार की जनता के भरोसे पर खरा उतरना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Related Post

अभी तय नहीं हुई भूमिका

संजय झा के मुताबिक, जेडीयू में निशांत की क्या जिम्मेदारी होगी, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगे करेगा. फिलहाल बिहार सरकार में उनकी किसी भूमिका को लेकर भी कोई निर्णय नहीं हुआ है.

राज्यसभा जाने के बाद बदल सकता है समीकरण

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में करीब दो दशक बाद बिहार में नया मुख्यमंत्री बनने की संभावना है. चर्चा यह भी है कि नई सरकार में निशांत कुमार को भी कोई जिम्मेदारी मिल सकती है. अगर मुख्यमंत्री पद भाजपा के पास जाता है, तो जेडीयू कोटे से उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

कैसे ली जाती है किसी राजनीतिक दल की सदस्यता?

भारत में किसी भी राजनीतिक दल की सदस्यता लेना आमतौर पर आसान प्रक्रिया होती है. इसके लिए व्यक्ति को पहले यह तय करना होता है कि वह किस पार्टी से जुड़ना चाहता है, पार्टी की वेबसाइट या स्थानीय कार्यालय में सदस्यता फॉर्म भरना होता है, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और पहचान संबंधी जानकारी दी जाती है. कई दल ऑनलाइन सदस्यता की सुविधा भी देते हैं, जहां मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म पूरा किया जाता है. आम तौर पर सदस्य बनने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह किसी अन्य राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य नहीं होना चाहिए. फॉर्म जमा होने के बाद व्यक्ति पार्टी का आधिकारिक सदस्य बन जाता है और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकता है.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Narmada River: कभी पश्चिम तो कभी उत्तर… ये नदी क्यों बदलती रहती है दिशा, जानिए परिक्रमा की परंपरा और पूजा पद्धति

Narmada River: नर्मदा नदी को विश्व की एकमात्र ऐसी नदी माना जाता है जिसकी परिक्रमा…

March 7, 2026

Black Dosa: सांभर-चटनी के साथ परोसा गया ब्लैक डोसा, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने जताई नाराजगी

Black Dosa: महाराष्ट्र के नागपुर के एक कैफे में बनाया गया काले रंग का ‘ब्लैक…

March 7, 2026