Categories: देश

Maharashtra Controversy: मराठी नहीं आती तो क्यों बोलूं?, पवन सिंह का महाराष्ट्र विवाद पर बवालिया बयान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Maharashtra Controversy: महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी और मराठी भाषा को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है। हाल ही में कुछ घटनाएं सामने आईं जहां लोगों को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उन्होंने मराठी में बात नहीं की। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने भी खुलकर अपनी बात रखी है। पवन सिंह का कहना है कि किसी पर भाषा थोपना गलत है।

Published by

Maharashtra Controversy: महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी और मराठी भाषा को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है। हाल ही में कुछ घटनाएं सामने आईं जहां लोगों को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि उन्होंने मराठी में बात नहीं की। ऐसे माहौल में अब कई नामचीन हस्तियां अपनी राय रखने लगी हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने भी खुलकर अपनी बात रखी है। पवन सिंह का कहना है कि किसी पर भाषा थोपना गलत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो।” पवन ने यह भी बताया कि उनका जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था, लेकिन उन्हें बंगाली नहीं आती, इसलिए वह नहीं बोलते। ठीक वैसे ही, उन्हें मराठी भी नहीं आती, तो वह क्यों बोलें?

उनका कहना है कि देश में हर किसी को अपनी भाषा बोलने का हक है। “अगर मैं मुंबई में काम करने आ रहा हूं, तो मुझे मजबूरी में मराठी क्यों बोलनी चाहिए? क्या ये ज़रूरी है? क्या मुंबई सिर्फ मराठी वालों की है?” पवन सिंह ने भावुक होकर कहा कि उन्हें मरने का डर नहीं है, लेकिन जबरदस्ती भाषा थोपे जाने का विरोध जरूर है।

Related Post

अनूप जलोटा की भी आई प्रतिक्रिया

वहीं, इस मामले को लेकर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इस पूरे विवाद पर संतुलित राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें मराठी भाषा से बेहद प्यार है और वो मराठी में गाना भी गाते हैं। लेकिन उनका मानना है कि हिंदी देश की मातृभाषा है और इसे हर राज्य में सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हमें जितनी हो सके उतनी भाषाएं सीखनी चाहिए, लेकिन जबरदस्ती नहीं।

पवन सिंह की फिल्मों और गानों का जादू

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में भी गाना गाया था, ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ जिसमें श्रद्धा कपूर ने डांस किया था। यह गाना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस मामले पर पवन सिंह की यह टिप्पणी उस समय आई है जब महाराष्ट्र में भाषा को लेकर तनाव बढ़ रहा है। उनकी बातों से साफ है कि भाषा किसी की जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए। हर किसी को अपनी पसंद की भाषा में बात करने की आज़ादी है, यही असली लोकतंत्र की पहचान है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली के साथ-साथ देश के इन राज्यों में इंद्र देवता जमकर बरसाएंगे बदरा, IMD ने जारी किया अलर्ट, यहां जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

बेटी की फीस वापस मांगने पहुंचा किसान, फिर स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने जो किया, जान दहल जाएगा आपका दिल

Published by

Recent Posts

Ram Rahim: पत्रकार हत्या केस में राम रहीम को झटका नहीं, राहत! हाई कोर्ट ने बदल दिया फैसला; जानें क्या था मामला?

Chhatrapati Murder Case: राम रहीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. दरअसल, पंजाब…

March 7, 2026