Categories: देश

Article 370 पर सियासत अपार! उमर अब्दुल्ला ने लगाए महबूबा मुफ्ती-BJP की साठ-गांठ के आरोप; बोले- वह माफी मांगने से शर्माती क्यों हैं?

Omar Abdullah Allegation On Mehbooba Mufti : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर महबूबी मुफ्ती पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि "पीडीपी पर आर्टिकल 370 हटाने के लिए भाजपा की मदद की थी."

Published by Preeti Rajput

Omar Abdullah Allegation On Mehbooba Mufti : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक बार फिर पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी पीडीपी बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बडगाम से एक बार फिर आर्टिकल 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 के खात्मे को लेकर पीडीपी-बीजेपी सरकार (PDP-BJP) पर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) से माफी की भी मांग की है. 

उमर अब्दुल्ला का पीडीपी पर हमला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी और महबूबा मुफ्ती पर हमला करते हुए कहा कि “उन्हें गिनकर बताना चाहिए कि उन्होंने क्या किया. उन्होंने GST कानून लागू करवाया, भाजपा को यहां लाकर 370 हटाने की जड़ वहीं से रखी गई, 35A हटाने की नींव वहीं से रखी गई. हमें क्या फायदा हुआ?”

“2016 में तबाही हुई”

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि “2016 में तबाही हुई, इतने लोगों की जान चली गई, उन्होंने 2016 के लिए माफी नहीं मांगी. उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाने के लिए माफी नहीं मांगी… इससे तो वामपंथी दल अच्छे हैं, जब उन्होंने गलती की और ज्योति बसु को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया.”

उमर अब्दुल्ला ने की माफी की मांग

मुख्यमंत्री ने महबूबा मुफ्ती से माफी की मांग करते हुए कहा कि “यह एक ऐतिहासिक भूल थी, भाजपा से हाथ मिलाकर उन्होंने जो ऐतिहासिक भूल की, क्या वह (महबूबा मुफ्ती) कम से कम इसे स्वीकार नहीं कर सकतीं? मुझे समझ नहीं आता कि महबूबा मुफ्ती माफी मांगने से शर्माती क्यों हैं?”

Related Post

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, ISIS के 3 आतंकी गिरफ्तार, बना रहे थे तबाही का प्लान

बडगाम में होगा उपचुनाव

बता दें कि, बडगाम विधानसभा में 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. यह सीट पिछले साल अब्दुल्ला ने खाली कर दी थी. क्योंकि विधानसभा चुनावों में दो सीटों से उन्हें जीत हासिल हुई थी. जिसके बाद उन्होंने गंदरबल सीट बरकरार रखी और बडगाम को छोड़ दिया था. ऐसे में अब एक बार फिर वह अपनी पार्टी का कब्जा इस सीट पर चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा था कि “जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य होने के दर्जे पर हमला 2019 में नहीं बल्कि 2015 में हुआ था. जब भाजपा और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी.”

गुजरात ATS की बड़ी कामयाबी, ISIS के 3 आतंकी गिरफ्तार, बना रहे थे तबाही का प्लान

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026