Categories: देश

IRCTC Travel Insurance: सिर्फ 45 पैसे में रेल यात्रियों को मिलेगी लाखों की सुरक्षा, जानें कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा?

IRCTC Travel Insurance News: IRCTC यात्रियों को यह सुरक्षा कवर बेहद कम कीमत सिर्फ 45 पैसे से भी कम में उपलब्ध कराता है.

Published by Shubahm Srivastava

IRCTC Travel Insurance: देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिनमें से अधिकांश यात्री IRCTC के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं. लेकिन कई लोग एक बेहद जरूरी ऑप्शन को नजरंदाज कर देते हैं — ट्रैवल इंश्योरेंस. यह छोटा-सा फीचर किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जीवनरक्षक साबित हो सकता है.

45 पैसे में लाखों की सुरक्षा

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) यात्रियों को यह सुरक्षा कवर बेहद कम कीमत — सिर्फ 45 पैसे से भी कम — में उपलब्ध कराता है. टिकट बुक करते समय वेबसाइट या ऐप पर “ट्रैवल इंश्योरेंस” का ऑप्शन दिखता है, जिसे टिक करने से यह सुविधा सक्रिय हो जाती है. कई यात्री जल्दबाजी में इस विकल्प को छोड़ देते हैं, लेकिन यही इंश्योरेंस किसी हादसे की स्थिति में लाखों रुपये का मुआवजा दिला सकता है.

अचानक फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने लगा यात्री, पकड़े जाने पर दी ऐसी दलील; सुन पकड़ लेंगे माथा

एक बार इंश्योरेंस एक्टिव करने के बाद यात्रियों को ईमेल और SMS के जरिए पॉलिसी डिटेल्स मिल जाती हैं. किसी दुर्घटना के दौरान यात्री या उसके परिजन पॉलिसी नंबर के आधार पर ऑनलाइन क्लेम दर्ज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया सरल और तेज़ है, जिससे हादसे की स्थिति में परिवार को तुरंत आर्थिक मदद मिलती है.

Related Post

इंश्योरेंस एक्टिव करने की प्रक्रिया:

1. टिकट बुक करते समय अपनी डिटेल भरें.
2. ‘ट्रैवल इंश्योरेंस’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें.
3. टिकट कन्फर्म होने पर आपको ईमेल और SMS से इंश्योरेंस जानकारी मिल जाएगी.
4. किसी दुर्घटना पर उसी पॉलिसी के जरिए क्लेम दर्ज करें.

यह इंश्योरेंस छोटे निवेश में बड़ी सुरक्षा देता है. आकस्मिक दुर्घटनाओं की स्थिति में यह यात्री और उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा और राहत प्रदान करता है. इसलिए अगली बार जब भी ट्रेन टिकट बुक करें, तो ट्रैवल इंश्योरेंस पर टिक करना न भूलें.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में हुआ ट्रायल, यहां जानें- इसकी 10 बड़ी विशेषताएं

Shubahm Srivastava

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026