Categories: देश

Indian Railways: ट्रेन में अब मिलेगा लग्जरी बेडरोल! रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

Indian Railways Upgrade: नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल पर क्यूआर कोड लगाया गया है.

Published by Shubahm Srivastava

Indian Railways Premium Train Bedroll: भारतीय रेल ने लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी पहल की है. यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और अगरतला-आनंद विहार तेजस एक्सप्रेस में अपग्रेडेड लिनन (बेडरोल) सेवा शुरू की गई है. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को अधिक स्वच्छ, आरामदायक और भरोसेमंद सफर का अनुभव देना है.

क्यूआर कोड से बढ़ी पारदर्शिता

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल पर क्यूआर कोड लगाया गया है. इस कोड को स्कैन करके यात्री चादर और कंबल की धुलाई की तारीख की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इससे सफाई को लेकर पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों का भरोसा भी मजबूत होगा. अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर बेडरोल साफ और निर्धारित समय पर धुला हुआ हो.

बेहतर गुणवत्ता और स्वच्छता

रेलवे ने बेडरोल की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार किया है. अब साधारण कपड़े की जगह हाई-थ्रेड काउंट सॉफ्ट कॉटन की चादरें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो अधिक मुलायम और आरामदायक हैं. सभी बेडरोल सीलबंद और सैनिटाइज्ड पैकेट में दिए जा रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो गया है. इसके अलावा तकियों को भी हल्के और सॉफ्ट फाइबर से बनाया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर नींद मिल सके.

Related Post

फिलहाल सीमित, आगे विस्तार की योजना

यह सुविधा अभी केवल फर्स्ट और सेकेंड एसी कोच के यात्रियों के लिए लागू की गई है. मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार पहले यात्रियों की शिकायत रहती थी कि चादरें गंदी और बदबूदार होती हैं, जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

रेलवे का कहना है कि इस नई तकनीक और व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इसे अन्य ट्रेनों और कोचों में भी लागू किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

लखनऊ में बड़ा आतंकी प्लान फेल, ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा; इस जगह धमाका करने की थी योजना

UP ATS Operation: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ और नोएडा के रहने वाले युवकों के…

April 3, 2026

Best Baby Travel Bags 2026: अब पैकिंग नहीं बनेगी सिरदर्द, मल्टी-फंक्शन बेबी बैग्स नए गेमचेंजर

Best baby travel bag: यह न सिर्फ स्पेस बचाता है बल्कि सामान को व्यवस्थित रखने…

April 3, 2026

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी किस्मत, 4 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम; देखें यहां

Shani Nakshatra Parivartan: शनि बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करने वाले हैं. इस दौरान…

April 3, 2026