Categories: देश

Flood News: पंजाब में भीषण बाढ़ से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, भारत ने भारी बारिश को लेकर पाकिस्तान को किया अलर्ट

India Warned Pakistan: भारत के पंजाब में सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा मौसमी छोटी नदियां उफान पर है। जिसकी वजह से भारतीय विदेश मंत्रालय ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को अलर्ट भेजा है।

Published by Sohail Rahman

Punjab Flood News: देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बाढ़ ने अपना विकराल रूप ले लिया है। पंजाब में बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए आपातकालीन कदम उठाए जा रहे हैं।

पाकिस्तान को भेजा गया अलर्ट

पंजाब भी बाढ़ की तबाही से अछूता नहीं है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो चुकी है। जानकारी सामने आ रही है कि भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को भारी बारिश के बीच सतलुज नदी में संभावित बाढ़ को लेकर आगाह किया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत ने सतलुज नदी में बाढ़ की लगातार अत्यधिक संभावना को लेकर पाकिस्तान को आगाह किया है। उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश के कारण प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ये अलर्ट मानवीय आधार पर भारतीय विदेश मंत्रालय के माध्यम से पाकिस्तान को भेजे गए हैं।

Related Post

Aaj Ki Taza Khabar Live: ट्रंप ने अमेरिकी अंतरिक्ष कमान मुख्यालय को किया शिफ्ट

सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने इस मौसम में बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को आगाह किया है। पिछले हफ्ते, भारत द्वारा तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर तीन अलर्ट जारी किए गए थे। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जारी की गई चेतावनी बुधवार को सतलुज नदी में संभावित बाढ़ को लेकर है। पंजाब में सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा मौसमी छोटी नदियां अपने जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण लगातार उफान पर हैं। अमृतसर में 18.3 मिमी, पटियाला में 70.5 मिमी, गुरदासपुर में 32.8 मिमी और मोहाली में 44.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पंजाब में कौन-कौन से जिले बाढ़ से प्रभावित?

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश के कारण, सतलुज, व्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी-छोटी नदियों में जलस्तर बढ़ने से पंजाब भारी बाढ़ की चपेट में है। इसके कारण, पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, फाजिल्का, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के कई गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

पाक की रैली में सुसाइड बॉम्बर का धमाका, बिछ गईं लाशें; शहबाज के घर तक पहुंची गूंज

Sohail Rahman

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026