Categories: देश

‘यह पढ़ाई लिखाई…’,ऐसा क्या हुआ कि तेजस्वी पर जमकर फायर हुए चिराग पासवान, कह डाली चुभने वाली बात

उन्हें पहले से ही डर है कि हम हार जाएंगे, इसलिए वो पहले से ही बहाने ढूंढ रहे हैं। नवंबर में जब नतीजे आएंगे, तो उन्हें जनता के सामने पेश करने के लिए कोई बहाना ढूंढ लेना चाहिए।

Published by Ashish Rai

Chirag Paswan: तेजस्वी यादव लगातार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मुद्दे पर एनडीए पर हमला बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि चुनाव आयोग एनडीए के इशारे पर काम कर रहा है। इसको लेकर लोक जनशक्ति रामविलास पासवान सुप्रीमो चिराग पासवान ने आरजेडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये जानकारी हासिल करने का विषय है, लेकिन ये अध्ययन का विषय है, लेकिन वो और उनकी पार्टी अध्ययन से दूर रहती है। 

https://www.inkhabar.com/india/relationship-put-to-shame-cousin-brother-became-a-beast-did-this-dirty-thing-with-an-innocent-unnao-news-7906/

चिराग पासवान ने क्या कहा?

चिराग पासवान ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत समय-समय पर ये प्रक्रिया अपनाई जाती है। ऐसा होना भी चाहिए, क्योंकि इससे फर्जीवाड़ा नहीं होता। जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम भी वोटर लिस्ट में रह जाते हैं, ऐसे में उनकी जगह दूसरे लोग वोट देने चले जाते हैं और सही मतदाता अपना वोट नहीं डाल पाते। इसलिए ये प्रक्रिया बिल्कुल सही है, जिन लोगों को इस प्रक्रिया से दिक्कत हो रही है। उन्हें पहले से ही डर है कि हम हार जाएंगे, इसलिए वो पहले से ही बहाने ढूंढ रहे हैं। नवंबर में जब नतीजे आएंगे, तो उन्हें जनता के सामने पेश करने के लिए कोई बहाना ढूंढ लेना चाहिए। ये लोग पहले से ही ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं, इसलिए अब इन्हें एक और बहाना मिल गया है। ये लोग चुनाव आयोग को दोषी ठहराकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। 

वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर कही ये बात

तेजस्वी यादव द्वारा वोटरों की समस्या पर उठाए गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी लेनी चाहिए। इसके लिए जानकारी लेना जरूरी है, इसमें आपको या सभी नेताओं को तत्परता दिखानी होगी। फॉर्म क्या हैं, तीन तरह के फॉर्म हैं, फॉर्म में दिखाया गया है कि 2003 से पहले जो वोटर लिस्ट में थे उनके लिए अलग फॉर्म है, जो नई लिस्ट में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए अलग फॉर्म है। 

Related Post

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि आप जाकर जानकारी लें और देखें कि उसमें क्या है और क्या नहीं है। कौन सा फॉर्म आपके वोटर के लिए उपयुक्त है, लेकिन ये लोग इतना भी नहीं करेंगे क्योंकि ये शिक्षा का मामला है और ये और इनकी पार्टी शिक्षा से दूर रहती है। 

चिराग का तेजस्वी पर हमला

वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि इन लोगों ने जो 20 साल में किया है, हम उसे 20 महीने में कर देंगे। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जब वे इतने महीनों की बात कर रहे हैं, तो वे भूल जाते हैं कि बिहार की जनता ने उनके माता-पिता को 15 साल तक मौका दिया था। उस दौरान जिस तरह से इन लोगों ने बिहार को बर्बाद करने का काम किया, उसका नतीजा यह है कि आज भी उस समय बिहार से पलायन करने वाले लोगों को कई साल बीत गए, लेकिन आज तक वे वापस नहीं लौटे। आज भी उन्हें बिहार से डर लगता है।

https://www.inkhabar.com/india/india-looks-very-grand-shubhanshu-shukla-present-in-space-talked-to-pm-modi-every-indian-will-feel-proud-after-watching-video-7920/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Visa Interview Reschedule: 70 हजार भारतीयों के इंटरव्यू टले, चूर-चूर हुए सपनें; 11 महीने तक नहीं कोई उम्मीद

America: उन युवाओं के लिए एक बुरी खबर है जो सालों से अपना भविष्य बनाने…

December 19, 2025

Gold Price Today: सोने के रेट में जबरदस्त गिरावट, मौका हाथ से न जाने दें!

Gold Price Today: आज 19 दिसंबर 2025 को सोना फिर सस्ता हुआ है आपके शहर…

December 19, 2025

Kerala Lottery Today: लॉटरी से करोड़पति बनने का मौका! ये फैसले बदल सकते हैं आपकी तकदीर

यह लॉटरी आकर्षक नकद पुरस्कार देती है, जिसमें पहला पुरस्कार 1 करोड़ रुपये, दूसरा पुरस्कार…

December 19, 2025

Winter Solstice 2025: 21 दिसंबर को पड़ेगी साल की सबसे लंबी रात, जानें कितने घंटे रहेगा अंधेरा

Winter Solstice 2025: 21 दिसंबर का दिन बहुत विशेष होने वाला है. इस दिन लंबे…

December 19, 2025

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें जीवन में लगाव को कैसे छोड़ा जाए?

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन लोगों को उनके जीवन के प्रेरित…

December 19, 2025