Categories: देश

Hardeep Singh Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दी पूरी जानकारी; देखें यहां

Hardeep Singh Puri on Lockdown: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर के देशों को मुश्किलों के सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है.

Published by Preeti Rajput

Hardeep Singh Puri on Lockdown: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के कारण दुनिया के कई देश मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. इन अनिश्चित परिस्थितियों के बीच भारत सरकार ने इस स्थिति को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने साफ किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. इस तरह की खबरें केवल अफवाह है, साथ ही सरकार ने लोगो से शांत रहने की अपील की है और गलत जानकारी पर विश्वास न करने की सलाह दी है. 

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने अपने एक्स पोस्ट में साफ शब्दों में लिखा कि ‘वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे. हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं’.

Related Post

लॉकडाउन की खबरों को किया खारिज

भारत की स्थिति बताते हुए उन्होंने लिखा कि ‘भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है, और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे.’ लॉकडाउन की खबरों के खारिज करते हुए कहा कि ‘लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें. इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है.’

एकजुटता में सबसे बड़ी ताकत

सरकार का कहना है कि ऐसे समय में देश की एकता और समझदारी सबसे बड़ी ताकत होती है. अगर सभी लोग संयम और धैर्य के साथ काम करें, तो किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है. सरकार और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की देश को मजबूत बनाता है. सरकार ने फिर से दोहराया कि देश पूरी तरह से सुरक्षित और तैयार है. जरूरी सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रुप से जारी रहेगी. किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. लॉकडाउन के लेकर खबरें पूरी तरह निराधार है. इसलिए नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के…

March 27, 2026

सालों बाद साथ दिखे अक्षय-शिल्पा, दोनों ने लगाए खूब ठहाके, सोशल मीडिया पर छाया ये खास वीडियो

Viral Video: शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार अवॉर्ड फंक्शन में एक बार फिर साथ नजर…

March 27, 2026