Categories: देश

Bridge Collapse: गुजरात में मौत का तांडव! काल बना 45 साल पुराना ब्रिज, नदी में समाये कई वाहन

Bridge Collapse: गुजरात के आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह अचानक टूट गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भारी बारिश के चलते नदी में जलस्तर पहले से ही काफी बढ़ा हुआ था। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो टूटे हुए हिस्से के साथ नदी में जा गिरे। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Published by

Bridge Collapse: गुजरात के आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह अचानक टूट गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भारी बारिश के चलते नदी में जलस्तर पहले से ही काफी बढ़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो टूटे हुए हिस्से के साथ नदी में जा गिरे। बता दें, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

दो हिस्सों में बंटा ब्रिज

जानकारी के मुताबिक, यह पुल महिसागर नदी पर बना था और करीब 45 साल पुराना था। अचानक पुल का मध्य हिस्सा ढह गया जिससे ब्रिज दो हिस्सों में बंट गया। इसके साथ ही पुल पर चल रहे वाहन भी नदी में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना प्रशासन को दी।

कौन-कौन से वाहन गिरे नदी में?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त पुल पर दो भारी ट्रक, एक बोलेरो जीप और एक अन्य वाहन मौजूद था। सभी वाहन टूटे हुए हिस्से के साथ नदी में समा गए। बता दें, दुर्घटना के बाद दमकल टीम, पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 9 शव बरामद किए जा चुके हैं।

Related Post

विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने लिखा, “गंभीरा ब्रिज का टूटना प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। सरकार को चाहिए कि तुरंत राहत कार्य तेज करे और यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की जाए।”

क्यों है गंभीरा ब्रिज अहम?

गंभीरा ब्रिज मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला अहम पुल है। यह आणंद जिले में स्थित है और इसके जरिए भारी ट्रैफिक व माल ढुलाई होती रही है। लगातार बारिश के चलते पुल की नींव कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। यह पुल पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में था, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ब्रिज से दूर रहने की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। वहीं, राहत टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पुरानी संरचनाओं की जांच और मरम्मत की जरूरत को सामने ला दिया है।

Chhangur Baba: छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा: 100 करोड़ के लेनदेन की जांच, आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

नेपाली हैं श्री राम? इस देश के प्रधानमंत्री ने किया ऐसा दावा, जानकर खौल उठेगा हर सनातनी का खून

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026