Categories: देश

गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक आरोपी का एनकाउंटर, लगातार हो रही छापेमारी से दहशत में जी रहे अपराधी

Gopal Khemka Murder Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। हत्याकांड का एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है।

Published by Sohail Rahman

Gopal Khemka Murder Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। हत्याकांड का एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है। विकास उर्फ ​​राजा मारा गया। राजा पटना में एनकाउंटर में मारा गया। बताया जाता है कि मुख्य शूटर उमेश ने राजा से हथियार खरीदे थे। इससे पहले पुलिस ने शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार किया है। उमेश यादव ने पुलिस को बताया कि हत्या के पीछे क्या वजह थी। इसके बाद पुलिस ने पटना के उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी कर तीन लोगों को उठाया। पुलिस हाजीपुर इलाके से भी कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई है। माना जा रहा है कि गोपाल खेमका की हत्या जमीन विवाद में की गई है।

इस वजह से की गई हत्या

सोमवार (07 जुलाई, 2025) को पुलिस ने शूटर उमेश यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उमेश ने पुलिस को बताया कि उसे हत्या के लिए पैसे मिले थे। इसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम उदयगिरी अपार्टमेंट पहुंची। वहां एक फ्लैट में छापेमारी की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। फ्लैट से पुलिस को जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। गोपाल खेमका की हत्या के मामले में पुलिस को शक है कि जमीनी विवाद की वजह से गोपाल खेमका की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि यह विवाद हाजीपुर में 14 बीघा जमीन से जुड़ा है। इससे पहले साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी इसी जमीन विवाद की वजह से हत्या कर दी गई थी।

Related Post

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

शूटर उमेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पटना सिटी और हाजीपुर में भी छापेमारी की। पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बेउर जेल में बंद कुख्यात अजय वर्मा से भी पूछताछ की है। उमेश यादव को पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रहा था।

बागेश्वर धाम में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, इतने लोगों की हुई मौत, घायलों के आंकड़े जान उड़ जाएंगे होश

‘BJP विधायक निकली बेवफा पत्नी’, कुर्सी पर बैठते ही गिरगिट की तरह बदला रंग, पति का दर्द देख फट जाएगा कलेजा

Sohail Rahman

Recent Posts

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: कन्या पूजन में लड़के को बैठाना क्यों है जरूरी? यहां जानें लांगुर का महत्व

Chaitra Navratri 2026: अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन (कंजक पूजन) का विशेष महत्व…

March 22, 2026

Meri Zindagi Hai Tu Drama Episode 34: क्या होगा आयरा और काम्यार का? फिनाले कहां देखें? नोट करें टाइम

Meri Zindagi Hai Tu episode 34 release time India: अब इस ड्रामा का ग्रैंड फिनाले…

March 22, 2026