Categories: देश

Ex Muslim Saleem Wastik: ‘सलीम का काम तमाम कर दो’ हमले से पहले का वीडियो वायरल! कैसे एक शख्स ने क्लिप बनाकर उकसाए दरिंदे

Ex Muslim Saleem Wastik: अपराध की इस दुनिया से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने सभी देशवासियों को अंदर से झंकझोर कर रख दिया है. दरअसल, रमजान के इस पाक महीने में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक भयानक घटना हुई, जिसने सभी को दहशत में डाल दिया.

Published by Heena Khan

Ex Muslim Saleem Wastik: अपराध की इस दुनिया से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने सभी देशवासियों को अंदर से झंकझोर कर रख दिया है. दरअसल, रमजान के इस पाक महीने में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक भयानक घटना हुई, जिसने सभी को दहशत में डाल दिया. दरअसल एक मशहूर पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सलीम वारसी, जिन्हें सलीम अहमद वास्तिक के नाम से भी जाना जाता है, दरअसल, उनके ऑफिस में चाकू घोंपकर उन पर जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान उनकी गर्दन पर भी वार किया गया, जानकारी के मुताबिक सलीम की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वो दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं. 

सलीम का काम तमाम कर दो- वीडियो वायरल

साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो सलीम पर हुए जानलेवा हमले से पहले का है. दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स सलीम वास्तिक को लेकर कहता नजर आ रहा है कि ये सलीम वास्तिक गुस्ताखे रसूल है, इस शख्स ने वीडियो में कहा कि मैंने सलीम वास्तिक का एड्रेस मालूम कर लिया है. शख्स ने वीडियो में सलीम वास्तिक का एड्रेस बताया और कहा कि इसका एड्रेस गाज़ियाबाद, लोनी के कॉलोनी में है. वीडियो में शख्स ने सलीम का एड्रेस देते हुए कहा कि जहां भी हो इस शख्स का अब काम तमाम कर दो.

Related Post

वायरल हो रहा वीडियो

इतना ही नहीं शख्स ने वीडियो में ये भी कहा कि गुस्ताखे रसूल के लिए कोई माफी नहीं है. वायरल हो रही वीडियो में शख्स ने काफी बातें ऐसी कहीं जिसको inkhabar अपनी खबर में नहीं बता सकता. वहीं आपको बता दें कि अभी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही बता दें कि ये वीडियो खबर में पोस्ट नहीं की जा सकती क्योंकि इस वीडियो में कई ऐसी बातें कही गई हैं जिसे इनख़बर नहीं दिखा सकता. 

सलीम का चल रहा इलाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, सलीम का गला काटने की कोशिश की गई. आस-पास के लोगों और परिवार वालों ने उन्हें पहले पास के 50 बेड वाले हॉस्पिटल ले जाने में मदद की. वहाँ के डॉक्टरों ने उनकी चोटों को जानलेवा बताया और उन्हें एम्बुलेंस से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहाँ उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस को सुबह करीब 8:00 बजे डायल 112 पर पहला अलर्ट मिला, जिसमें बताया गया कि अली गार्डन इलाके में दो अनजान लोगों ने एक आदमी को चाकू मार दिया है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

कौन है WWE Shane McMahon, जानें कितनी है उनकी नेट वर्थ, कैसा है पिता से उनका रिश्ता?

Shane McMahon Net Worth: शेन मैकमोहन रेसलिंग और कारोबार दोनों में सफल रहे. जोखिम भरे…

February 28, 2026

Varsha Usgaonkar: अब किस हाल में है महाभारत की ‘उत्तरा’? शकुनी मामा ने चमका दी थी किस्मत; इस एक्टर संग की शुरूआत

Varsha Usgaonkar: दूरदर्शन की पॉपूलर महाभारत में 'उत्तरा' का किरदार एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने निभाया…

February 28, 2026

देश के बड़े शहरों में क्या है शनिवार को सोने की कीमत, फटाफट करें नोट

Weekend 1 March 2026 Latest Gold Price: सोने की कीमतों में कमी आने के कोई…

February 28, 2026

Rishi Gupta: कौन हैं ऋषि गुप्ता? GST केस में शिकंजा कसते ही CEO पहुंचे सलाखों के पीछे

Rishi Gupta Arrested: फिनो पेमेंट्स बैंक के पूर्व MD और CEO ऋषि गुप्ता को गुड्स…

February 28, 2026

हर साल हजारों मौतों पर लगेगी रोक.. सर्वाइकल कैंसर के लिए आज PM Modi लाएंगे HPV वैक्सीन, जानें शुरूआती लक्षण

HPV vaccine: देशभर में शुरू हुआ एक बड़ा टीकाकरण अभियान लाखों किशोरियों की जिंदगी बदल…

February 28, 2026