Categories: देश

आज होगा 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, निर्वाचन आयोग करेगा प्रेस वार्ता

Assembly Election Scedule: भारत में इस साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव आयोग आज इन राज्यों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर सकता है.

Published by Preeti Rajput

Assembly Election Scedule: भारत में इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है. इन पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं. इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज चुनाव आयोग कर सकता है. तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में  किया जाएगा. यह चुनाव इन राज्यों के साथ-साथ अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी  अहम माना जा रहा है. 

दो चरणों में मतदान संभव

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में इस बार सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है. जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जाने वाला है. वहीं असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक चरण में कराए जाएंगे. 

घर में है PNG कनेक्शन तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Related Post

क्या योजना बना रहा चुनाव आयोग ?

बता दें कि, चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान और मौसम की स्थिति को देखते हुए योजना बना रहा है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है. वहीं बहु-चरणीय मतदान कराना जरूरी माना गया है. चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकेगी. ये चुनाव राजनीतिक दलों और जनता दोनों के लिए अहम माना जा रहा है. राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रुप देने की तैयारी में हैं. 

LPG e-KYC क्या है और क्यों है जरूरी? अब सिलेंडर के लिए नहीं लगानी होगी कतारें; पढ़ें पूरी जानकारी

Preeti Rajput

Recent Posts