Categories: देश

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत

Published by Ashish Rai

Delhi Rains: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में शनिवार दोपहर के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो घंटों के लिए मध्यम से भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी। 

दिल्ली के जफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई हवाई अड्डा, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, IGNOU, और अयानगर जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरी।

https://www.inkhabar.com/india/modi-government-appointed-senior-ips-officer-parag-jain-as-the-new-chief-of-raw-played-big-role-in-operation-sindoor-7802/

जानें IMD का अलर्ट

एनसीआर के नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, और बल्लभगढ़ में भी यही स्थिति रहने की उम्मीद है। हरियाणा के जींद, हांसी, मेहम, मट्टनहेल, झज्जर, फारुखनगर, सोहना, पलवल, और उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद, नंदगांव, बरसाना, आगरा, और राजस्थान के नगर और डीग में भी भारी बारिश की चेतावनी है।

Related Post

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा, दिल्ली के कई इलाकों जैसे मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोधी रोड, नेहरू स्टेडियम, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

आईएमडी ने लोगों को पेड़ों या धातु की संरचनाओं के नीचे शरण न लेने और बिजली गिरने के दौरान खुले में मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। कुछ ही दिनों में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा और ऐसी मौसमी गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं।

https://www.inkhabar.com/india/aligarh-crime-news-even-sp-sahab-got-emotional-after-hearing-screams-of-the-wife-of-cruel-inspector-still-why-did-rihanna-not-get-help-7794/

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026