Categories: देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने चली चाल! राफेल के खिलाफ चलाया फेक कैंपेन, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना चीन के हथियारों पर निर्भर थी और चीनी खुफिया जानकारी का फायदा उठा रही थी, यह दावा अमेरिका की एक रिपोर्ट में किया गया है.

Published by Prachi Tandon

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के बाद भारत और चीन के रिश्तों ने नया मोड़ लिया है. जहां दुनिया में एक यह संदेश जा रहा है कि भारत और चीन के बीच दोस्ती बढ़ रही है, उन्हीं सब के बीच एक अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा दावा कर  दिया गया है. अमेरिकी रिपोर्ट का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने भारत के फाइटर जेट्स राफेल के खिलाफ फेक कैंपेन चलाया है और दुष्प्रचार किया है. 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने राफेल का किया दुष्प्रचार

पहलगाम में आतंकी हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष की स्थिति बन गई थी. इस दौरान चीन ने अपनी चाल चलने का मौका नहीं छोड़ा और खुद के जे-35 को प्रमोट करने के लिए फ्रांसीसी राफेल विमान की बिक्री को रोकने के लिए फेक कैंपेन शुरू कर दिया था. इस कैंपेन में चीन ने नकली सोशल मीडिया अकाउंट्स की मदद से विमानों के कथित मलबे की AI फोटोज शेयर की हैं. यह दावा बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से सौंपी गई यूएस-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की रिपोर्ट में किया गया है. 

अमेरिकी रिपोर्ट में क्या-क्या दावा किया गया?

आयोग की प्रेसिडेंट रेवा प्राइस ने अपने बयान में कहा है कि, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साफ तौर पर कहा है कि वह दुनिया को चीन पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर बनाना चाहते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई की बीच चले संघर्ष के दौरान चीन का क्या किरदार रहा है इस पर रिपोर्ट कहती है कि झड़प के दौरान दुनिया भर का ध्यान खिंचा था क्योंकि पाकिस्तान की सेना चीन के हथियारों पर निर्भर थी. इतना ही नहीं, कथित तौर पर चीन की खुफिया जानकारी का फायदा भी ले रही थी. 

भारतीय सेना ने भी यह दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान चीन ने हमारे देश के सैन्य ठिकानों का लाइव इनपुट पाकिस्तान को दिया था और उनकी मदद की थी. हालांकि, पाकिस्तान ने इन सभी आरोपों से साफ तौर पर मना किया है. लेकिन, चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में अपने रोल को न कंफर्म किया है और न ही इसे मना किया है. 

Related Post

ये भी पढ़ें: उरी सेक्टर में 2 आतंकियों के मारे जाने के बाद किन जगहों में अलर्ट हुआ जारी, जानें- दिल्ली धमाके में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुईं?

2025 में पाकिस्तान और चीन ने मिलाया हाथ!

अमेरिकी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि साल 2025 में चीन ने पाकिस्तान के साथ अपने सैन्य सहयोग को बढ़ाया है. जिसकी वजह से भारत के साथ पाकिस्तान के सुरक्षा तनाव और बढ़ गए. इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के कुछ हफ्तों बाद ही चीनी दूतावासों ने अपने सिस्टम की सफलताओं की सराहना की थी और हथियारों की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की थी. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस चाल के तहत चीनी दूतावास ने इंडोनेशिया को राफेद जेट की खरीद रोकने के लिए भी मना लिया था.

ये भी पढ़ें: युनूस सरकार ने दिया भारत को धोखा! दिल्ली ब्लास्ट में सामने आया बांग्लादेश कनेक्शन; एजेंसियों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026