Chhagan Bhujbal Helicopter Landing: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की गलत जगह लैंडिंग का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. तय हेलीपैड की बजाय हेलीकॉप्टर को कार पार्किंग क्षेत्र में उतार दिया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अचानक डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
नासिक से पुणे के बीच हुई घटना
जानकारी के अनुसार, छगन भुजबल नासिक से पुणे के खानवडी इलाके में एक जिला परिषद स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान पायलट ने बड़ी चूक करते हुए हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड की जगह पास के पार्किंग क्षेत्र में उतार दिया. यह घटना सुरक्षा मानकों के लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि ऐसे मामलों में छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
पायलट की लापरवाही, जांच के आदेश
इस पूरे घटनाक्रम में पायलट की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि मंत्री छगन भुजबल पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. फिर भी इस तरह की चूक ने वीआईपी सुरक्षा और एविएशन प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
पुरानी घटना का जिक्र
इसी बीच यह भी चर्चा में आया कि भुजबल जिस पार्टी से जुड़े हैं, उसके नेता अजित पवार का पहले एक विमान हादसे में निधन हो चुका है, जिससे इस घटना की संवेदनशीलता और बढ़ गई है.
अजित पवार भी हुए थे विमान दुर्घटना का शिकार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का जनवरी, 2026 के अंतिम सप्ताह में एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन हो गया. इस हादसे में पायलट समते आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी. यह विमान हादसा इतना भीषण था कि मलबे में शव तक तलाशने में घंटों की मेहनत करनी पड़ी थी.
बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

